फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anurag thakur says Today they say it's new SP but I want to say "Yeh Vahi Sapa hai, Jisse Janta Khafa hai.

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का तंज, 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे- ईवीएम बेवफा है

Sun, 23 Jan 2022 02:31 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Jan 2022 02:31 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है और 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है। वह रविवार को लखनऊ में डोर टु डोर कैंपेन कर रहे थे।

विज्ञापन
Anurag thakur says Today they say it's new SP but I want to say "Yeh Vahi Sapa hai, Jisse Janta Khafa hai.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को डोर टु डोर प्रचार में समाजवादी पार्टी के नारे 'नई सपा है...' पर तंज कसते हुए कहा कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है और 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव, अदिति सिंह और संयुक्ता भाटिया के साथ प्रचार करते हुए बयान दिया कि अखिलेश यादव हर रोज प्रेस कांफ्रेंस तो करते हैं पर सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद दूसरी सूची नहीं आई है क्योंकि इस लिस्ट में 'जेल वाले हैं या फिर बेल वाले...', सपा गठबंधन वाले नजर नहीं आ रहे हैं। जनता सपा का राज भूली नहीं है इसलिए प्रत्याशियों को छिप-छिपकर टिकट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सपा द्वारा 300 यूनिट बिजली देने के वादे पर कहा कि वो जब सत्ता में थे तो जनता को निर्बाध बिजली नहीं दे पाए थे और आज फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। जनता उनका विश्वास नहीं करेगी और 10 मार्च अपनी हार के बाद वह ईवीएम को दोष देते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






अनुराग ठाकुर के साथ डोर टु डोर कैंपेन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed