फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anurag became the head in Jamurawan and Ajay became the head in Kodra

Lucknow News: जमुरावां में अनुराग व कोडरा में अजय बने प्रधान

Fri, 09 Aug 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Anurag became the head in Jamurawan and Ajay became the head in Kodra
हलोर/सरेनी (रायबरेली)। महराजगंज ब्लॉक की जमुरावां और सरेनी ब्लॉक की कोड़रा ग्राम पंचायत में प्रधान के एक-एक पद के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में मतगणना हुई। जमुरावां में अनुराग चौधरी 342 मतों से जीत हासिल की। कोडरा में अजय 237 मतों से प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। प्रत्याशियों की जीत पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

बीती छह अगस्त को मतदान के बाद बृहस्पतिवार को महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह मतगणना शुरू हुई। तीन माह बाद जमुरावां ग्रामसभा का उपचुनाव 6 अगस्त को संपन्न कराया गया था। मतगणना में अनुराग चौधरी को 342 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्होंने 1950 मतों में 921 मत हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रहे विशेषर को 579 मत मिले। एसडीएम महराजगंज राजितराम गुप्ता, सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने जमुरावां के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी को प्रमाण पत्र दिया। सरेनी ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना के बाद अजय कुमार को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। अजय को 550 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुज कुमार को 237 व गोपीलाल को 150 मत प्राप्त हुए। 11 मत अवैध पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरार ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर राज नारायण विजय घोषित किए गए। उन्हें 390 मत मिले, जबकि राज नारायण के निकटतम प्रतिबंध बाबू शंकर को 210 मतों से संतोष करना पड़ा।

निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि कोडरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए अजय कुमार ने जीत हासिल की। राज नारायण मुरारमऊ के क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed