{"_id":"5d7fa9728ebc3e01740f5a1a","slug":"anupriya-patel-selected-as-national-chief-of-apna-dal-s","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अनुप्रिया, कहा- सामाजिक न्याय की धार नहीं होने दूंगी कुंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अनुप्रिया, कहा- सामाजिक न्याय की धार नहीं होने दूंगी कुंद
Mon, 16 Sep 2019 08:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल को अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पूर्व यह जिम्मेदारी उनके पति व एमलएसी आशीष पटेल संभाल रहे थे। हालांकि, उन्होंने बीते जुलाई महीने में अनुप्रिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अनुप्रिया ने पदाधिकारियों व सदस्यों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, वे पार्टी के सामाजिक न्याय के एजेंडे की धार को कभी कुंद नहीं होने देंगी।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल पटेल ने अनुप्रिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी पदाधिकारियों ने मंजूरी दे दी। इस मौके राजेश पटेल को राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के निकट सहयोगी रहे पूर्व पुलिस अधिकारी ओपी कटियार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के त्याग व परिश्रम से यह पार्टी खड़ी हुई है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने कोशिश करेंगी। पिता को याद करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि डॉ. सोनेलाल ने जिस आर्थिक व सामाजिक गैर बराबरी की खाई को पाटने के लिए इस पार्टी की स्थापना की थी, उसे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मदद से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर एमएलसी पटेल, कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी, विधानमंडल दल के नेता नील रतन पटेल के अलावा विधायकों में डॉ.लीना तिवारी, राहुल प्रकाश कोल, जमुना प्रसाद सरोज व हरिराम चेरो के अलावा अमर सिंह, राजेंद्र पाल, अजय प्रताप सिंह, अवध नरेश वर्मा, करुणा शंकर पटेल मौजूद रहे।

जुलाई में ही आशीष ने छोड़ दिया था अध्यक्ष का पद
तत्कालीन अध्यक्ष आशीष पटेल ने लोकसभा चुनाव बाद पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर 3 जुलाई को पद छोड़ने और अनुप्रिया को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। तब अनुप्रिया ने अनौपचारिक रूप से अध्यक्ष का पद संभाल लिया था।
बता दें कि 2014 में अनुप्रिया अविभाजित अपना दल से सांसद चुनकर केंद्रीय मंत्री बनी थीं। बाद में मां और बहन से आपसी विवाद के कारण पार्टी दो फाड़ हो गई थी। पिछले साल ही अनुप्रिया ने नई पार्टी का गठन कर तकनीकी कारणों से आशीष पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर खुद संरक्षक बनी थीं।