{"_id":"5f1812fb368cab54f808655d","slug":"antigen-test-will-be-done-for-those-who-have-cold-and-cough","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी-जुकाम वालों का होगा एंटीजन टेस्ट, टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी-जुकाम वालों का होगा एंटीजन टेस्ट, टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच
Wed, 22 Jul 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए प्रशासन अब घर-घर टीम भेजकर सर्दी-जुकाम वालों की एंटीजन टेस्टिंग कराएगा। इसके लिए छह सौ टीमों को लगाया जाएगा। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि जो सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिलेगा, उसका मौके पर ही एंटीजन टेस्ट होगा। किसी को सांस लेने में तकलीफ होगी तो उसका भी टेस्ट होगा।
इसकी रिपोर्ट 20 मिनट में आएगी। यदि यह पॉजिटिव आई तो पीड़ित को कोविड अस्पताल भेजा जाएगा या सशर्त होम क्वारंटीन कराया जाएगा। अब सभी कोविड अस्पतालों के हर वार्ड से लेकर कोविड केयर सेंटरों में पल्स ऑक्सीमीटर रखना जरूरी होगा। इससे पता चलेगा कि मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम तो नहीं हो रहा।
जिन होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा, वहां भी हर कक्ष में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और दवा किट जरूर उपलब्ध कराई जाएगी। उधर, सीएम की नाराजगी के बाद कोविड अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था की निगरानी को नामित नोडल अधिकारियों ने भी छह अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सफाई के साथ इलाज से जुड़े अन्य इंतजाम परखते हुए निर्देश दिए।