{"_id":"65562a678bcf7b3877050ffa","slug":"anti-sleep-devices-will-be-installed-in-up-roadways-buses-buzzer-will-sound-if-the-driver-falls-asleep-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज: परिवहन निगम की बसों में लगेंगी एंटी स्लीप डिवाइस, ड्राइवर के नींद आने पर बज उठेगा बजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज: परिवहन निगम की बसों में लगेंगी एंटी स्लीप डिवाइस, ड्राइवर के नींद आने पर बज उठेगा बजर
Thu, 16 Nov 2023 08:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Nov 2023 08:12 PM IST
सार
एंटी स्लीप डिवाइस के माध्यम से एलईडी पर ब्लिंक होने लगेगा, जो नाइट मोड में 5 से 8 सेकंड तथा डे-मोड में 6 से 9 सेकंड का होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी परिवहन निगम की बसों में अब सफर करना पहले की तुलना में और भी सुरक्षित होने जा रहा है। यूपी रोडवेज की बसों में ड्राइवर के नींद में आ जाने की वजह से हादसा होने के मामले सामने आते रहे हैं। अब इस तरह के हादसों को रोकने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
बस यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में जल्द ही एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी। परीक्षण के तौर पर अभी इसे 10 बसों में लगाया जा रहा है। इस डिवाइस की कीमत लगभग 14 हजार रुपये प्रति यूनिट है। इससे पहले निगम की बसों में पैनिक बटन लगाया गया था।
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाए जाने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। इनसेप्टम टेक्निका सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ये काम करेगी। यदि प्रयोग सफल रहा तो पहले चरण में 680 और बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
एंटी स्लीप डिवाइस के माध्यम से एलईडी पर ब्लिंक होने लगेगा, जो नाइट मोड में 5 से 8 सेकंड तथा डे-मोड में 6 से 9 सेकंड का होगा। तत्पश्चात बजर की आवाज़ आनी शुरू होगी। इसके पश्चात् सायरन बजेगा। फिर एसएमएस मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लाउड पर डाटा भी स्टोर हो जाएगा।