फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anti corruption team caught LDA clerk taking bribe

एंटी करप्शन टीम ने एलडीए के बाबू को घूस लेते किया गिरफ्तार, इस तरह बिछाया जाल

Thu, 16 May 2019 01:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 16 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
anti corruption team caught LDA clerk taking bribe
घूस लेने वाला एलडीए बाबू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजला
भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के बाबू देशराज वर्मा को बुधवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। आरटीआई के तहत शारदानगर योजना के रजनीखंड का मांगा गया नक्शा मुहैया कराने के लिए उसने घूस मांगी थी, जिसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया था। देशराज के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एंटी करप्शन के पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि देशराज एलडीए के नियोजन विभाग में तैनात था। निवाजगंज, ठाकुरगंज निवासी अंकुर कुमार ने नक्शा मुहैया कराने के लिए घूस मांगने को लेकर उसकी शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इसपर एंटी करप्शन लखनऊ के निरीक्षक संजय कुमार व उनकी टीम एलडीए मुख्यालय के बाहर मुस्तैद हो गई। अंकुर ने बाबू के घूस देने की हामी भर ली और उसे रकम देने के लिए यूको बैंक के गेट के पास स्थित पराग बूथ पर बुलाया। शाम करीब साढ़े चार बजे वहां पहुंचे देशराज वर्मा ने जैसे ही घूस की रकम अपने हाथ में ली टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed