फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another twist in mohanlalganj gangarape

लखनऊ गैंगरेप में पुलिस ने बोला बड़ा झूठ!

Tue, 22 Jul 2014 10:25 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
Another twist in mohanlalganj gangarape

मोहनलालगंज कांड की पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों किडनी मौजूद होने की बात सामने आने से कहानी फिर उलझ गई है।

विज्ञापन


महिला के पिता ने पुलिस के सामने दावा किया था कि उसने अपनी एक किडनी बीमार पति को डोनेट कर दी थी।

पीजीआई के डायरेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों किडनी सुरक्षित होने की बात कही गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डॉक्टर व महिला के पिता के दावों के बाद एक बार फिर राजधानी पुलिस कठघरे में खड़ी नजर आ रही है।

कोर्ट में हुआ खुलासा

Another twist in mohanlalganj gangarape

यह भी सवाल उठने लगा है कि कहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम मैनेज तो नहीं कराया। सोमवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जब अफसरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट ध्यान से पढ़ी तो इसका खुलासा हुआ।

रिपोर्ट में दोनों किडनी सुरक्षित बताई गई हैं। अभी तक पुलिस अफसर ऑफ द रिकार्ड यह तर्क दे रहे थे कि एक किडनी न होने के चलते महिला शारीरिक रूप से कमजोर थी इसलिए राम सेवक ने उसे काबू कर लिया।

लेकिन रिपोर्ट से एक बार फिर महिला को राम सेवक के अकेले दम पर काबू करने के पुलिस के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैनेज कराई है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महिला की दाईं किडनी नहीं पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां ने दी किडनी

Another twist in mohanlalganj gangarape

इस मामले पर एसजीपीजीआई चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि महिला की किडनी का ट्रांसप्लांट काफी पहले हुआ था। पहले युवक की मां ने उसे किडनी दी थी।

यह किडनी कुछ साल बाद फेल हो गई जिसके बाद उसकी पत्नी ने किडनी डोनेट की।

वहीं एसएसपी प्रवीण कुमार का कहना है कि महिला के पिता ने खुद उसके किडनी डोनेट करने की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन्हें झूठा साबित कर दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसकी छानबीन कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed