फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another safari in Etawah.

इटावा में ‘एक और सफारी’ के लिए मिली हरी झंडी

Wed, 23 Mar 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Mar 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Another safari in Etawah.

सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इटावा के लॉयन सफारी पार्क में ही भालू, हिरन और भेड़िया समेत अन्य जानवरों की सफारी बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


वन एवं वन्य जीव विभाग जल्द ही एक और सफारी पार्क बनाने की दिशा में काम शुरू कर देगा। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

नियमानुसार इटावा के लॉयन सफारी पार्क को आम लोगों के लिए तभी खोला जा सकता है, जब यहां लाए गए शेरों के 10-12 बच्चे प्रौढ़ हो जाएं। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इसी शर्त पर इस पार्क को अपनी एनओसी दी है।

विज्ञापन

इसलिए मांगी गई थी अनुमति

Another safari in Etawah.

शासन का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में इसके लिए कई साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। उससे पहले अगर यहां अन्य जानवरों के सफारी पार्क भी बना दिए जाएं तो दर्शकों को यहां देखने के लिए काफी कुछ मिल सकता है।

इसी योजना के तहत सेंट्रल जू अथॉरिटी से भेड़िया, चीतल, लकड़बग्घा, हिरन और भालू आदि के भी सफारी पार्क बनाने की अनुमति मांगी गई थी।

वन एवं वन्य जीव विभाग के मुताबिक, अन्य सफारी पार्क बनाने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की एनओसी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed