{"_id":"698a4474f5ced730b5006556","slug":"another-fir-against-artisan-accused-of-embezzling-gold-worth-rs-225-crore-lucknow-news-c-13-knp1002-1598003-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवा दो करोड़ का सोना हड़पने के आरोपी कारीगर पर एक और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवा दो करोड़ का सोना हड़पने के आरोपी कारीगर पर एक और एफआईआर
Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौक पुलिस ने सवा दो करोड़ का सोना लेकर भागने के आरोपी बहराइच के काजीपुर निवासी कारीगर अफजाल अहमद के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई बहराइच के काजीपुर निवासी सराफ मंथन पाटिल की तहरीर पर की है। अफजाल पर चौक के सराफ ने भी रविवार को करीब 85 लाख का सोना-चांदी हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि मंथन पाटिल ने छह जनवरी को बहराइच से अपने कर्मी शिवाजी भोसले के साथ अफजाल को लखनऊ के अमीनाबाद स्थित ब्रजवासी ज्वैलर्स की दुकान में भेजा था। अफजाल को वहां से 977 ग्राम सोना लेकर चौक सराफा बाजार में न्यू बालाजी ऑर्नामेंट्स के मालिक शनि वर्मा को देना था। आरोपी शिवाजी को छोड़कर अकेले दुकान चला गया था और वहां से सोना ले लिया था। फिर उसने सोने की फोटो मंथन को व्हाट्सएप की और भाग निकला था। पीड़ित को शाम को शनि से पता चला था कि आरोपी उनकी दुकान के बाहर तक आया और फिर लौट गया था।
बहराइच पहुंची पुलिस टीम
चौक के सराफा मार्केट स्थित धनश्री चेन एंड ज्वैलर्स की दुकान के मालिक हिमांशु सिंह ने भी रविवार को अफजाल के खिलाफ 371 ग्राम सोना और 13 किलो चांदी हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सराफ से ठगे गए माल की कीमत करीब 85 लाख रुपये के आसपास है। एसीपी ने बताया कि दोनों रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम बहराइच में दबिश दे रही है। दूसरी अन्य जनपद में। तीसरी टीम आरोपी की लोकेशन का पता लगा रही है। अफजाल के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।