फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another case will be filed against Gayatri Prajapati, ED is investigating property

गायत्री प्रजापति के खिलाफ दर्ज होगा एक और केस, ईडी कर रहा संपत्ति की जांच

Sat, 16 Jan 2021 03:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 16 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Another case will be filed against Gayatri Prajapati, ED is investigating property
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
सपा शासनकाल में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जल्द एक और केस दर्ज करने की तैयारी में है। ईडी गायत्री के ठिकानों पर पिछले दिनों हुई छापामारी में बरामद संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गायत्री के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जांच के क्रम में 30 दिसंबर को छापामारी की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री व उनके परिजनों के नाम की 100 से अधिक नामी-बेनामी संपत्तियोें के दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके अलावा नकद भी बरामद हुआ था। इनमें 56 संपत्तियां गायत्री ने परिजन और करीबियों के नाम करीब 36 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। वहीं, 23 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले थे। इन संपत्तियों के वास्तविक कीमत का मूल्यांकन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गायत्री के खिलाफ विजिलेंस ने भी लगभग दो माह पहले आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। इसकी जांच में गायत्री की आय से छह गुना अधिक संपत्ति सामने आई थी। जांच में गायत्री की लखनऊ, अमेठी, सुलतानपुर व प्रतापगढ़ में 21 संपत्तियां सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed