फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Announcement of Padma Awards: Padma Vibhushan to former Chief Minister Kalyan Singh posthumously foundation was laid for construction of Ram temple

पद्म पुरस्कारों का एलान: पूर्व मुख्मंत्री कल्याण और खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण, यूपी की 14 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार

Tue, 25 Jan 2022 08:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 08:47 PM IST
सार

पद्म विभूषण से इस वर्ष सम्मानित होने वाले चार में से तीन लोगों का निधन हो चुका है। इनके अलावा दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सिविल सेवा तथा राधेश्याम खेमका को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Announcement of Padma Awards: Padma Vibhushan to former Chief Minister Kalyan Singh posthumously foundation was laid for construction of Ram temple
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं गीता प्रेस ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। दोनों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। इसके अलावा उप्र की दो हस्तियों को पद्म भूषण एवं 10 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


स्व. कल्याण सिंह को लोक कार्य के लिए सम्मानित किया गया है तो साथ ही राधेश्याम खेमका को साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने केलिए पद्म विभूषण दिया गया है। राशिद खान को कला एवं वशिष्ठ त्रिपाठी को साहित्य एवं शिक्षा जगत में कार्य करने के लिए पद्म भूषण दिया गया है। इसके अलावा कमलिनी अस्थाना एवं नलिनी अस्थाना को संयुक्त  रूप से कला, शिवनाथ मिश्रा एवं शीशराम को कला, सेठ पाल सिंह को कृषि, विद्या विंदु सिंह को साहित्य एवं शिक्षा, शिवानंद को योगा, अजय कुमार सोनकर को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, अजिता श्रीवास्तव को कला, डा. कमलाकर त्रिपाठी को मेडिसिन में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया आभार

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कल्याण सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, कल्याण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन देशहित में समर्पित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जनता को एक भय मुक्त और जन-कल्याणकारी शासन दिया। आज 
नरेंद्र मोदी जी द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करना, बाबूजी के राष्ट्र समर्पित विराट जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed