{"_id":"695bc82b302e623a1c00935e","slug":"announcement-at-less-traffic-railway-stations-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1546671-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छोटे स्टेशनों पर गुजरने वाली ट्रेनों का भी होगा एनाउंसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छोटे स्टेशनों पर गुजरने वाली ट्रेनों का भी होगा एनाउंसमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा व जागरुकता के लिए उठाया गया कदम हादसों पर लगेगा अंकुश, ट्रेन संचालन होगा बेहतर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से छोटे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की सूचना भी एनाउंस की जाएगी। इससे यात्री सजग हो सकेंगे तथा प्लेटफॉर्म पर किनारे खड़े होने व ट्रैक पार करने से बच सकेंगे।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें अमूमन छोटे रेलवे स्टेशनों पर नहीं ठहरतीं। यह ट्रेनें यहां से गुजरती हैं, जिन्हें रनथू कहा जाता है। चूंकि ट्रेनों का ठहराव नहीं होता था, इसलिए ट्रेनों की उद्घोषणा भी नहीं होती थी। लेकिन अब यात्रियों को जागरुक करने व सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए छोटे स्टेशनों पर भी गुजरने वाली ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। यह हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जाएगा। ऐसे स्टेशनों पर जहां अनेक ट्रेनें विना रुके तेज गति से गुजरती हैं. यात्रियों को सतके करने के लिए पूर्व-रिकोंडेड उद्घोषणाएं प्रसारित की जाएंगी। यह उद्घोषणाएं ट्रेनों के स्टेशन से गुजरने से कुछ समय पहले होंगी, जिससे यात्री प्लेटफॉर्म किनारे खडे होने, पटरियां पार करने अथवा असुरक्षित गतिविधियों से बच सकेंगे। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपनी सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पार न करें, प्लेटफॉर्म किनारे खडे न हों तथा एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। उद्घोषणा के लिए स्टेशनों का चयन संबंधित जोनल रेलवे की ओर से स्थानीय जरूरतों के मुताविक किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढाना तथा दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है।
विज्ञापन