{"_id":"64f979dcb17773acf7011444","slug":"anniversary-of-bharat-jodo-yatra-in-uttar-pradesh-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, राहुल बोले- जब तक नफरत खत्म नहीं होती, तब तक होगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, राहुल बोले- जब तक नफरत खत्म नहीं होती, तब तक होगी यात्रा
Thu, 07 Sep 2023 08:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Sep 2023 08:49 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर जिलों के कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि कहा यात्रा तब तक चलती रहेगी जब तब इसका मकसद पूरा नहीं हो जाता।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ चलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज में पदयात्रा में शामिल हुए और आनंद भवन से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक यात्रा निकालकर और तिरंगा झंडा के साथ राष्ट्रगान कर भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श प्रेरणा और उद्देश्य पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज से जनता ऊब चुकी है। भेदभाव और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी ने घर-घर जो मोहब्बत का संदेश पहुंचाया है और आज फिर से उस संकल्प को लेने का समय है।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी नेतृत्व में शहीद स्मारक कैसरबाग से यात्रा निकाली यात्रा को अमीनाबाद के ऐतिहासिक झंडा वाला पार्क तक जाना था लेकिन प्रशासन ने तानाशाही और मनमाने रवैए से शांतिपूर्वक निकली यात्रा को कैसरबाग के अमीरुद्दौला पुस्तकालय स्थित पार्क पर रोक दिया गया। जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान कर यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन
यात्रा में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, डॉ. मसूद अहमद, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव सैफ अली नकवी, संगठन सचिव अनिल यादव, सुशील पासी, प्रदीप सिंह, सचिन रावत ,रमेश शुक्ला, फिरोज अहदम खान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, ललन कुमार, प्रियंका गुप्ता, डॉ. सुधा मिश्रा, आस्था तिवारी, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों, जालौन, चित्रकूट, कानपुर ग्रामीण, पीलीभीत में कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा निकाली, जनपद मऊ, महराजगंज, बाराबंकी और एटा में निकली यात्रा में हज़ारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
राहुल ने दिया संदेश
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर राहुल गांधी ने कहा, यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक देश में नफरत खत्म नहीं हो जाती और जब तक भारत एक नहीं हो जाता। पिछले साल 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल ने 136 दिन में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की यात्रा की थी। कांग्रेस नेता ने पहली वर्षगांठ पर यात्रा की कुछ झलकियां एक्स पर साझा की हैं।
राहुल ने पोस्ट में लिखा, भारत जोड़ो यात्रा की एकता और प्रेम की ओर बढ़ते करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं। मैं वचन देता हूं कि जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती और देश एक नहीं हो जाता यह यात्रा नहीं रुकेगी। तीन मिनट दस सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी की पूरी यात्रा, अलग-अलग राज्यों में उनका दौरा, पैदल मार्च और यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात को दिखाया गया है।
भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में पैदल मार्च और रैलियां आयोजित करेगी। हालांकि, राहुल गांधी यात्रा की सालगिरह के जश्न में शामिल होने के लिए वहां नहीं होंगे क्योंकि वह एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर हैं, जिसके दौरान वह भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे।