फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ANM Recruitment Result released 8831 ANMs selected against total 9212 vacancies

ANM Recruitment Result: एएनएम भर्ती का परिणाम जारी, 8831 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Sat, 06 Aug 2022 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 10:12 PM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के मुताबिक, आयोग ने सबसे कम अवधि मात्र तीन महीने में अंतिम चयन परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन
ANM Recruitment Result released 8831 ANMs selected against total 9212 vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (एएनएम) भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम शनिवार शाम जारी कर दिया। 9212 पदों के सापेक्ष 8831 अभ्यर्थियों का एएनएम के पद पर चयन किया गया है। आयोग ने तीन महीने की अवधि में एएनएम भर्ती परीक्षा कराकर अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित 921 पदोंके सापेक्ष आयोग को 644 योग्य अभ्यर्थी मिले हैं। शेष 277 पदों पर अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से एएनएम के 9212 पदों पर भर्ती के लिए 8 मई 2020 को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने 26 मई को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर 17,713 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया था। अनारक्षित वर्ग के 5142, अनुसूचित जाति के 1345, अनुसूचित जनजाति के 40, ओबीसी के 1660 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 644 अभ्यर्थी चयनित हुई है।
विज्ञापन

20 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका
यूपीएसएसएससी ने अनारक्षित वर्ग के 12, एससी के तीन, एसटी के एक, ओबीसी के 3 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की एक अभ्यर्थी का परिणाम रोका है। इनका परिणाम आयोग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्णय के अधीन होगा।
 

श्रेणी आरक्षित पद चयनित अभ्यर्थी
अनारक्षित (सामान्य)  4865 5142
अनुसूचित जाति 1346 1345
अनुसूचित जनजाति 420 40
अन्य पिछड़ा वर्ग 1660 1660
आर्थिक रूप से कमजोर  921 644

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed