फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Animal killed a goat in Gonda.

Gonda: जंगली जानवरों के आतंक पर नियंत्रण नहीं, फिर बकरी बनी निवाला, ग्रामीण बोले- भेड़िए का हमला हुआ

Mon, 16 Sep 2024 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Sep 2024 08:37 PM IST
सार

जंगली जानवर बकरी को उठा ले गया। स्थानीय लोग भेड़िया बता रहे हैं, बस वन विभाग के गले बात नहीं उतर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर भेड़िया जैसा जानवर यहां दिखाई भी पड़ता है।

विज्ञापन
Animal killed a goat in Gonda.
बकरी को खा गया जानवर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के कई गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से लोग कांप रहे हैं। सुरक्षा चिंता में लोग हांफ रहे हैं, रतजगा भी कर रहे हैं। जो जंगली जानवर हमले कर रहा है उसे भेड़िया जैसा गांव के लोग मानकर सहमे हैं। इससे इतर वन विभाग बातों से अधिक कुछ नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


तरबगंज के रंगधारपुरवा में घटना के तीसरे दिन भी जानवर की न तो पहचान हुई और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम हुए। इसी बीच नवाबगंज के लौव्वावीरपुर में जंगली जानवर बकरी को उठा ले गया। स्थानीय लोग भेड़िया बता रहे हैं, बस वन विभाग के गले बात नहीं उतर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौवावीरपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के निकट मंहगूपुर निवासी रामलौटन यहां बालू टीले पर छप्पर रख निवास करते हैं। उनकी पत्नी घर के अंदर थी। बाहर बकरियां खूंटे पर बंधी हुई थी। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बकरियों के चिल्लाने पर जब वह बाहर निकली तो देखा भेड़िया जैसा दिखने वाला एक बकरी लेकर भाग रहा था। अकेली होने के नाते वह कुछ कर भी नहीं पाई।  महिला का कहना है कि दो महीने पहले भी इनकी एक बकरी का बच्चा भेड़िया उठा ले गया था। पास ही मूंजे की झाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर भेड़िया जैसा जानवर यहां दिखाई भी पड़ता है। वन विभाग को सूचना दी गयी थी। मगर देखकर वापस चले गए उसके बाद आज तक कोई नहीं आया। उधर प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ल बहराइच ड्यूटी की बात कह स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भरोसे हैं। वह जिले में भेड़िया के न होने की बात कह रहे। जनता को सतर्क करने से आगे विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed