{"_id":"5f0d8c718ebc3e63b511e32e","slug":"ani-bullian-company-fraud-of-40-crore-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: विदेश सेवा में हैं किसानों से 40 करोड़ ठगने वाले गुप्ता की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: विदेश सेवा में हैं किसानों से 40 करोड़ ठगने वाले गुप्ता की पत्नी
Tue, 14 Jul 2020 04:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेश के नाम पर किसानों से 40 करोड़ की ठगी की आरोपी अनी बुलियन कंपनी ने प्रदेश में ऐसा जाल बिछाया कि एक के बाद एक लोग झांसे में आते चले गए। किसानों के अनुसार जिले में करोड़ों रुपये की ठगी की घटना को अंजाम देने वाली अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह भारत के विदेश सेवा में तैनात है।
विज्ञापन
जाहिर तौर पर उसकी बड़े राजनेताओं के साथ मुलाकात भी होती रहती थी। इनकी तमाम फोटो अजीत गुप्ता के पास थी। अजीत गुप्ता ने इसका भरपूर फायदा उठाया। प्रदेश के कई जिलों में खुले कंपनी के दफ्तरों में बाकायदा राजनेताओं के साथ पत्नी की फोटो लगाई गई थी। जब भी कंपनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाता तो अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका भी कार्यक्रम में मौजूद रहती थी।
विज्ञापन
किसान इसी रसूख के झांसे में आकर अपना सब कुछ गवां बैठे। एक अनुमान के मुताबिक कंपनी में करीब पांच सौ करोड़ रुपये का किसानों के साथ ही आम लोगों ने निवेश किया था। जब लोगों ने कंपनी से अपने पैसे मांगने शुरू किए तो एक के बाद एक दफ्तर बंद होने लगे।
विज्ञापन
मौजूदा समय में अनी बुलियन कंपनी के सभी दफ्तर बंद हो चुके हैं।
लखनऊ के गोमती नगर, अयोध्या जिले के कुमारगंज, महाराजगंज, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर और बल्दीराय थाने में कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, निहारिका समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।