{"_id":"6a94972ccffe5e782f054575","slug":"one-man-two-sets-of-names-and-dates-of-birth-and-two-passports-he-even-traveled-abroad-lucknow-news-c-13-lko1070-1896810-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक शख्स, दो नाम-जन्मतिथि और दो पासपोर्ट, विदेश भी घूम आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक शख्स, दो नाम-जन्मतिथि और दो पासपोर्ट, विदेश भी घूम आया
Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद में अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बसारत तरफदार निवासी आतिफ खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
दरोगा श्री प्रकाश सिंह की तहरीर के मुताबिक, आतिफ ने 22 जून 2012 को आतिफ अली नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसमें मां का नाम मेहर जहां और जन्मतिथि एक जनवरी 1988 दर्ज थी। इसके बाद 17 जनवरी 2017 को आतिफ खान नाम से दूसरा पासपोर्ट जारी हुआ, जिसमें जन्मतिथि नौ अप्रैल 1993 दर्ज थी। दरोगा के मुताबिक, आरोपी ने दूसरे पासपोर्ट से विदेश यात्रा भी की। जांच में दोनों पासपोर्ट के लिए अलग-अलग दस्तावेज लगाए जाने की बात सामने आई। एसीपी के आदेश पर दरोगा ने शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि जांच की जा रही है।