फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry with the police, the MLA protested at the police station, the inspector and constable were put on the line

Lucknow News: पुलिस से नाराज विधायक ने थाने में किया प्रदर्शन, दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 21 Nov 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Angry with the police, the MLA protested at the police station, the inspector and constable were put on the line
महिगवां थाने के गेट पर विधायक योगेश शुक्ला से वार्ता करते पुलिस अ​धिकारी। 
बख्शी का तालाब। महिगवां थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र राय और कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पप्पू कुशवाहा की कार्यशैली से नाराज बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम महिगवां थाने पहुंच गए। थाने में उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब डेढ़ घंटे के बाद डीसीपी ने दारोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


बीकेटी के पहाड़पुर निवासी गणेश बृहस्पतिवार अपना खोया मोबाइल लेने के लिए महिगवां थाने गए थे। गणेश ने थाने में मौजूद दरोगा गौरी शंकर से विधायक की बात करवाने के लिए तीन बार प्रयास किया, लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया। थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पप्पू कुशवाहा मोबाइल देने के एवज में दो हजार की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि 13 नवंबर को कुम्हरावां चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान में प्रधान हनुमंतपुर शंकर लाल के भतीजे मुकेश की बाइक पेपर होने के बावजूद भी सीज कर दी। प्रधान का आरोप है सीज की गई बाइक से संबंधित कागज भी पुलिस ने कोर्ट नहीं भेजे। विधायक योगेश शुक्ला महिगवां पुलिस की इस कार्यशैली से काफी नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- कार्यकर्ताओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

बृहस्पतिवार शाम छह बजे कई कार्यकर्ता विरोध में थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में विधायक भी कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने आ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह थाने में ही रहेंगे। आखिरकार सवा आठ बजे अधिकारियों ने दरोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बख्शी का तालाब में पुलिस की कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं पर अत्याचार होगा तो हम तो उनके साथ खड़े होंगे।


डीसीपी नाॅर्थ गोपाल कृष्ण चाैधरी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है और एसीपी बीकेटी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

महिगवां थाने के गेट पर विधायक योगेश शुक्ला से वार्ता करते पुलिस अधिकारी। 

महिगवां थाने के गेट पर विधायक योगेश शुक्ला से वार्ता करते पुलिस अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed