फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angered minister watching dirt

दो सफाई नायक सस्पेंड, सफाई निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 24 Jun 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angered minister watching dirt
अयोध्या। नगर निगम की बदहाल सफाई व्यवस्था से नाराज नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। फैजाबाद शहर से लेकर रामनगरी तक उन्होंने कई स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान बजबजाती नालियां, जगह-जगह कूड़े के ढेर देख मंत्री आगबबूला हो गए। उन्होंने दो सफाई नायकों को सस्पेंड कर दिया जबकि एक सफाई निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को चेतावनी देकर छोड़ दिया, जाते-जाते कहा कि नौ जुलाई तक व्यवस्थाएं सुधर जाएं। 10 जुलाई को पुन: निरीक्षण करने आऊंगा। उन्होंने नगर विधायक व महापौर को विकास कार्यों की लगातार मानीटरिंग करने के लिए निर्देशित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे नगर विकास मंत्री ने सोमवार सुबह शहर के कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी, बजबजाती नालियां, अतिक्रमण व जर्जर सड़कें देख वह भड़क गए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
जेल रोड के पास अतिक्रमण व कूड़े का ढेर देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जनाना अस्पताल मार्ग का भी निरीक्षण किया और इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा।
शहर के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वह रामनगरी पहुंचे। जलवानपुरा, रेलवे स्टेशन मार्ग, तुलसीनगर के साथ ही उन्होंने राम की पैड़ी पर हो रहे निर्माण कार्यों व रामकथा पार्क का भी निरीक्षण किया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री बदहाल सफाई व्यवस्था से काफी नाराज दिखे। उन्होंने सफाई नायक कलीम व प्रेमशंकर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्य सफाई निरीक्षक प्रदीप वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक विमल मिश्र को कड़ी चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के दौरान महापौर के अलावा नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, नगर आयुक्त नीरज शुक्ल, पार्षद रमेश दास सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नगर विकास मंत्री ने निरीक्षण के दौरान फैजाबाद शहर में लगने वाले जाम से निजात को मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा। उन्होंने नियावां, गुदड़ीबाजार, चौक आदि में पार्किंग के लिए जगह देखी और महापौर को पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा।
उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए, वेंडिंग जोन का भी निर्धारण करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने अयोध्या रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव व अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसका तीन दिन के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद वे तुलसीनगर पहुंचे, जहां घुटनों तक जलभराव व गंदगी मिली।
इस पर उन्होंने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को खूब खरीखोटी सुनाई। चेतावनी देते हुए कहा कि काम करने का मन नहीं है क्या, मेरे आने की सूचना पर भी सफाई नहीं कराई गई, ऐसे में फिर कहां सफाई होती होगी?
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिली हैं। सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्ता के साथ दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
कहा कि अयोध्या मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। वे अयोध्या को लेकर खुद चिंतित रहते हैं, यहां के विकास कार्यों की समीक्षा वे स्वयं करते हैं। ऐसे में शीघ्र ही बेहतर परिणाम दिखेगा।

राममंदिर के सवाल पर कहा कि, राममंदिर के लिए भी काम हो रहा है। योगी सरकार अयोध्या में भव्य श्रीराम की मूर्ति लगवाने जा रही है। सबकी उम्मीदों के अनुरूप काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed