{"_id":"69e3e621f84da718c20a9779","slug":"angered-by-the-one-sided-action-lawyers-staged-a-sit-in-outside-malihabad-police-station-lucknow-news-c-372-1-lu11029-158499-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज वकीलों ने मलिहाबाद थाने के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज वकीलों ने मलिहाबाद थाने के बाहर दिया धरना
Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
थाने के गेट पर धरने पर बैठे अधिवक्ता।
मलिहाबाद। क्षेत्र में तिलसुवा गांव में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट में पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई और अधिवक्ता साथी पर गलत रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता शनिवार को थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने नौ बजे अधिवक्ता पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद वे शांत हुए।
मलिहाबाद क्षेत्र के तिलसुवा गांव निवासी राजकुमार ने शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे आरोप लगाते हुए गांव सात नामजद अमित यादव, अतुल, धीरज, नीरज, विशाल, अभिराज, जनार्दन और सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने सहित राइफल तानने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दूसरे पक्ष से अधिवक्ता अमित यादव उर्फ रिंकू ने बताया कि वह देर रात गांव में नहीं थे। उनकी गत्ता फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हिमांशु सोनकर को शुक्रवार रात 11 बजे गांव के गुलाब और इंदल ने जाति सूचक गालियां देते हुए पीटकर घायल कर दिया। हिमांशु की तहरीर को नजरअंदाज कर दिया गया। अतिरिक्त प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अमित यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।