फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anganwadi workers and police clash at Eco Garden

Lucknow News: इको गार्डन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and police clash at Eco Garden
प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
लखनऊ। इको गार्डन में रविवार को विधानसभा कूच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। गेट बंद कर रोकने की कोशिश पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। महिला पुलिस की संख्या कम होने पर प्रदर्शनकारी गेट खोलकर आगे बढ़ गईं। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने उन्हें पुरानी जेल सड़क पर रोक लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लखनऊ पहुंच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने विधानसभा घेराव का एलान किया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह ईको गार्डन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहां पहुंच कर उन्होंने धरना दिया और मानदेय वृद्धि, एफआरएस प्रणाली समाप्त करने तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही विधानसभा घेराव के लिए कूच करने की कोशिश की वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने ईको गार्डन का गेट बंद कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम पांडेय, संयुक्त मंत्री अंजनी मौर्या सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उनसे तीखी-नोकझोंक हुई। महिला पुलिस की संख्या प्रदर्शनकारियों को देखते हुए काफी कम थी, लिहाजा प्रदर्शनकारी गेट खोल कर आगे बढ़ गईं। जिन्हें बाद में अन्य स्थानों की पुलिस बल ने पहुंच पुरानी जेल पहुंच कर रोका। वहां पहले पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन लेने अथवा वार्ता करने की बात कही, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनसे वार्ता करने से इन्कार कर दिया। प्रदर्शनकारियों की विधानसभा घेराव के लिए जाने की जिद को देखते हुए पुलिस के अधिकारी पदाधिकारियों को लेकर निदेशालय पहुंचे और वहां महिला बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव लीना जौहरी व निदेशक से वार्ता हुई। मोर्चा की अध्यक्ष नीलम पांडेय ने बताया कि वार्ता सार्थक रही है और सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के बाद समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया है।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed