फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anganbadi activists can get increased mandeya before loksabha election.

लोकसभा चुनाव से पहले चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौगात दे सकती है भाजपा

Sat, 10 Nov 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
anganbadi activists can get increased mandeya before loksabha election.

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार राज्य के चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बढ़े हुए मानदेय की सौगात दे सकती है। अभी हाल ही में भाजपा व संघ के पदाधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां देने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का वादा भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किया था और अब संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी इसे लागू करने पर बल दिया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बढ़े मानदेय की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने लोकसभा चुनाव की राह आसान और बूथों के कील कांटे दुरुस्त करने के लिए शनिवार से छह दिवसीय ‘बूथ समिति के सदस्यों’ (बूथ योद्धाओं) के अभिनंदन का अभियान शुरू कर दिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत प्रदेश व केंद्र सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी को दस-दस बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का मकसद बूथों पर पार्टी के लिए चुनावी लड़ाई लड़ने वाले ‘योद्धाओं’ का हौसला बढ़ाना तथा उनके इलाके में उनकी साख व प्रभाव बढ़ाने का संदेश देकर समीकरण साधना भी है। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार रात संघ के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में इस अभियान को अंतिम रूप देकर कुछ अन्य योजनाएं भी बनाई गईं।


सवा करोड़ से दो करोड़ सदस्यता करने का लक्ष्य
प्रदेश में भाजपा के अभी सवा करोड़ सदस्य हैं। पार्टी का लक्ष्य सदस्यों की संख्या दो करोड़ पहुंचाने की है। इसके लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बूथ समितियों के सम्मान अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर नए बने सदस्यों की हकीकत भी समझने की तैयारी है। वैसे पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में लगभग 40 लाख सदस्य बन गए हैं। पार्टी इनकी सदस्यता के सत्यापन का भी फैसला किया है। बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य कुछ प्रमुख लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed