{"_id":"579f04bb4f1c1b6f152b8fb3","slug":"anees-ahmad-ansari-appointed-as-new-ssp-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे गैंगरेप के बाद बदले गए बुलंदशहर के एसएसपी, अब अंसारी ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे गैंगरेप के बाद बदले गए बुलंदशहर के एसएसपी, अब अंसारी ने संभाली कमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Aug 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनीस अहमद अंसारी को बुलंदशहर का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया गया है। सोमवार को उनकी तैनाती का आदेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
अनीस अहमद इससे पहले 34वीं वाहनी पीएसी वारणसी में सेनानायक के रूप में तैनात थे।
बता दें कि बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप व लूट की घटना पर प्रशासन ने कड़ा फैसला करते हुए बुलंदशहर के एसएसपी सहित सात अफसरों को निलंबित कर दिया था।
इस मामले में बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण , एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित दो थानों के एसओ समेत कुल सात को निलंबित किया गया था।
इसके अलावा, मान सिंह चौहान बुलंदशहर के एएसपी बनाए गए, मनोज कुमार सोनकर को कानपुर देहात का एएसपी नियुक्त किया गया। वहीं डॉ ओपी सिंह को उत्तरी सीतापुर का एएसपी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन