फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   analysis on mulayam n amar singh friendship

सियासी डगर पर कितनी दूर साथ चलेंगे मुलायम-अमर

Tue, 05 Aug 2014 09:33 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
analysis on mulayam n amar singh friendship

चार साल बाद मुलायम के साथ मंच पर अमर सिंह की मौजूदगी ने सूबे के सियासी गलियारों में अटकलों को हवा देनी शुरू कर दी है। जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन समारोह के मंच पर चार साल बाद दिखी मुलायम और अमर की दोस्ती पहले की तरह परवान चढ़ेगी या इसी समारोह तक सिमटकर रह जाएगी, यह आगे पता चलेगा।

विज्ञापन


कुछ का तर्क है कि अमर सिंह को राज्यसभा की सदस्यता चाहिए तो मुलायम को एक ऐसा साथी जो उनकी राष्ट्रीय नेता की भूमिका में मददगार बन सके। इसलिए दोस्ती परवान चढ़ेगी। पर, कुछ इसके यहीं तक रह जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


तर्क है कि अमर सिंह की मौजूदगी के बाद आजम खां और प्रो. रामगोपाल जैसे नेताओं ने जिस तरह समारोह से दूरी बनाई है। उसके चलते मुलायम और अमर दोस्ती की दूसरी पारी के ‘अमर’ होने की कोई संभावना नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर ने की कई तल्‍ख टिप्पणियां

analysis on mulayam n amar singh friendship

अमर, मुलायम दोस्ती के परवान न चढ़ने का तर्क देने वाले उन बयानों की याद दिलाते हैं जो अमर सिंह ने सपा से बाहर होने के बाद बीते चार वर्षों में मुलायम सिंह यादव और सपा के अन्य नेताओं पर दिए हैं। सही भी है। अमर ने लोकसभा चुनाव तक मुलायम पर कई तल्ख टिप्पणियां कीं।

कभी उन्हें लोहियावादी की जगह परिवारवादी करार दिया तो कभी सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने निष्कासन के लिए जिम्मेदार ठहराया।

हद तो यह रही है कि अमर सिंह ने मुलायम पर बलात्कारियों का सहयोग करने तक का आरोप लगा दिया। ऐसी स्थिति में अमर की सपा के कुनबे में दोबारा आसानी से समायोजित होने की संभावना काफी मुश्किल लग रही है।

पर, कुछ न कुछ तो है जरूर

analysis on mulayam n amar singh friendship

वैसे तो अमर सिंह ने भी समारोह में मौजूदगी को व्यक्तिगत बताकर सपा में वापसी की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से अमर सिंह की सपा में वापसी की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने दिल्ली में जो बयान दिया है, उससे भी यह दिखता है कि अमर को लेकर उनकी तल्खी बरकरार है।

बावजूद इसके चार साल बाद मुलायम के साथ मंच पर उनकी मौजूदगी सामान्य मामला नहीं माना जा सकता है। भले ही अमर सिंह हाल-फिलहाल सपा में औपचारिक रूप से शामिल न हों लेकिन मुलायम और उनके रिश्तों में तल्खी जरूर कम हुई है। जिसका असर भविष्य में सूबे के राजनीतिक समीकरणों पर दिख सकता है।

आजम पर अंकुश

analysis on mulayam n amar singh friendship

कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि मुलायम और पूरी पार्टी आजम की तुनकमिजाजी से फिर परेशान होने लगे हैं। पार्टी के प्रमुख नेता इस तरह की बातों से भी परेशान हैं कि पूरी सरकार और पार्टी आजम के इशारों पर नाचती है।

इसलिए सपा के रणनीतिकारों ने अमर सिंह को जनेश्वर मिश्र के कार्यक्रम के बहाने मंच पर बुलाकर आजम को हद बताने की कोशिश की है।

साथ ही लोगों को यह संदेश देने की कि पार्टी व सरकार आजम के सामने नतमस्तक नहीं हैं।

ये भी हैं वजहें करीबी की

analysis on mulayam n amar singh friendship

अमर सिंह की राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है। वह तकनीकी तौर पर आज भी समाजवादी पार्टी से ही राज्यसभा के सदस्य हैं। उनके सामने दोबारा राज्यसभा जाने के लिए सपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

माना जा रहा है कि इसीलिए वह मुलायम से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में सपा के सिर्फ पांच सीटों पर सिमट जाने के बाद मुलायम सिंह अपनी राष्ट्रीय नेता की छवि को लेकर चिंतित हैं।

निकट भविष्य में महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों के होने वाले चुनाव में वह कुछ सीटें जीतकर पार्टी को हताशा से निकालना चाहते हैं।

उन्हें भरोसा है कि किसी से गठबंधन करके दूसरे राज्यों में कुछ सीटें सपा को मिल गईं तो उनका कद बढ़ जाएगा। साथ ही उनकी राष्ट्रीय नेता की छवि भी बरकरार रहेगी। इसमें अमर सिंह मददगार हो सकते हैं।

पर, कैसे रहेंगी एक म्यान में दो तलवारें

analysis on mulayam n amar singh friendship

मुलायम सिंह के साथ अमर की मौजूदगी को भले ही रिश्तों पर बर्फ पिघलने की शुरुआत मानी जा रही हो। पर, एक सवाल काफी अहम है कि एक म्यान में दो तलवारें कैसे रहेंगी। आजम और अमर एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते रहे हैं।

सपा में रहे तो नहीं थे तो और लौटकर आए हैं तो आजम ने कभी भी अमर सिंह को पसंद नहीं किया। आजम भी अमर सिंह को ‘राजनीतिक नमक हराम’ तक कह चुके हैं। वह यह भी कह चुके हैं, ‘अमर सिंह का किस्सा खत्म हो चुका है।’ सिर्फ आजम ही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव से भी अमर की तल्खी पुरानी है।

ऐसे में यह दोनों नेता अमर सिंह की सपा में वापसी को सहजता से स्वीकार कर लेंगे, यह काफी मुश्किल दिखता है। रामगोपाल भी आजम को लेकर कभी सहज नहीं रहे हैं। कल्याण सिंह और मुलायम की दोस्ती का सबसे पहले विरोध आजम ने किया था। अमर सिंह को तिकड़मी बताकर निशाना साधा था। प्रो. यादव ने भी आजम पर टिप्पणियां की थीं।

मुलायम पर अमर के शब्दबाण

analysis on mulayam n amar singh friendship

सपा से निकाले जाने के बाद मार्च 2010 में बोले, ‘मुलायम सिंह या तो आप लोहियावादी नहीं हैं या फिर अपने स्वार्थी मुलायमवाद का सफेद झूठ लोहिया जी पर मढ़ना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि सारी नेतृत्व क्षमता, गुणवत्ता सिर्फ एक ही परिवार में है। मेरी गलती थी कि मैंने 14 साल से हो रही इस धांधली को नहीं देखा।’

23 अक्तूबर 2010 को बोले, ‘मुलायम सिंह यादव ने लोहिया के सिद्धांतों की बलि चढ़ा दी है। लोहिया ने कभी भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया। मुलायम इसी को बढ़ावा दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी में सिर्फ दो अपवाद थे। एक जनेश्वर मिश्र और दूसरे अमर सिंह। एक को राम जी खा गए तो दूसरे को रामगोपाल।’

21 फरवरी 2012 को कहा, ‘यूपी के भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री मायावती और मुलायम सिंह यादव दोनों साझीदार हैं। मुलायम सिंह एक पहिए की साइकिल चलाने वाले जोकर हैं।’

इसी वर्ष 12 अप्रैल को कहा, ‘मुलायम सिंह ने बलात्कार पर बयान दिया है कि लड़के हैं। मन मचल जाता है। ऐसा लगता है कि मुलायम सिंह का वश चले तो रेप को भी जायज कर दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed