फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An unknown helicopter entered in ram janmbhumi no flying zone

राम जन्मभूमि विवादित परिसर के ऊपर से गुजरा संदिग्ध हेलीकॉप्टर, हड़कंप

Thu, 10 Aug 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
An unknown helicopter entered in ram janmbhumi no flying zone
हेलीकॉप्टर डेमो पिक्चर

अयोध्या के राम जन्मभूमि विवादित परिसर की सुरक्षा में गुरुवार की सुबह बड़ी सेंध लग गई। एक अज्ञात हेलीकॉप्टर नो फ्लाइंग जोन एरिया में परिसर के बेहद करीब से होकर गुजरा।

विज्ञापन


जैसे ही हेलीकॉप्टर के उड़ने की आवाज परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंची वैसे ही तुरंत सूचना महकमा अलर्ट हो गया।

जिले के आला अधिकारियों तक मामले की सूचना हुई, लेकिन हेलीकॉप्टर के गुजरने के घंटो बाद भी यह पता नहीं लग पाया कि आखिरकार ये हेलीकॉप्टर किसका था। कहां से आया और कहां गया।
विज्ञापन


हालांकि परिसर की सुरक्षा में तैनात अधिकारी इतना जरूर बता रहे हैं कि यह हेलीकॉप्टर कोई सरकारी हेलीकॉप्टर न होकर किसी प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा के बाबत राम जन्मभूमि परिसर के आस-पास नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। 

जहां पर किसी भी विमान का अनाधिकृत प्रवेश वर्जित है। बावजूद इसके एक अज्ञात हेलीकॉप्टर सुबह 8 बजकर 40 मिनट के लगभग तेजी के साथ परिसर के ऊपर से अमावा मंदिर के करीब से होकर गुजरा।

हेलीकॉप्टर के परिसर के पास आते हुए देखते ही तमाम सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हो गए और संगीने तन गईं, लेकिन हेलीकॉप्टर देखते ही देखते उड़ गया और वापस लौट कर नहीं आया।

ये अज्ञात हेलीकॉप्टर पश्चिम की दिशा से होते हुए परिसर के ऊपर से पूर्व की दिशा में सरयू नदी की ओर चला गया। इस मामले में राम जन्मभूमि विवादित परिसर की सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जो हेलीकॉप्टर परिसर के ऊपर से होकर गुजरा है, वह कोई सरकारी हेलीकॉप्टर नहीं था। 


आशंका जताई जा रही है कि यह किसी प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर हो सकता है। मामले की जांच हो रही है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी संपर्क साधा गया है। जानकारी मिलने के बाद ही फिलहाल अधिकृत रूप में कोई जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed