{"_id":"65fe8d887d4fefc91c053b85","slug":"an-uncontrolled-car-trampled-two-in-bahraich-one-died-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: अनियंत्रित कार ने भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर ही मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: अनियंत्रित कार ने भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर ही मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी
Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
सार
बहराइच के फखरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन व उनके दोस्त को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। बहन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रजनी पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात्रि करीब तीन बजे साधन न मिलने की वजह से पैदल घर आ रहे बहन भाई व एक अन्य साथी को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में बहन रजनी पाठक (19) की मौके पर मौत हो गई जबकि भाई विष्णु पाठक (18) पुत्र गणेश पाठक व उसका दोस्त आशीष गौड़ (19) पुत्र संतोष गौड़ निवासी ग्राम बसंता गजाधरपुर थाना फखरपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली का दरकता किला: कभी हिट रहा बीएमडी का फार्मूला, अब करवट बदल रहा वक्त, एक रिपोर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली के मुद्दे: अब जीत के लिए इरादे भी बुलंद चाहिए, जानें- कैसे बदलती रही क्षेत्र की सूरत, एक रिपोर्ट
भाई व उसका दोस्त बहन रजनी को रिश्तेदार के यहां से लेकर वापस लौट रहे थे।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।