{"_id":"67752c649ccf2bd6070f4b13","slug":"an-uncontrolled-car-colloid-to-a-tree-in-mihipurwa-in-bahraich-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बाइक से रेसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, किशोरी की मौत व छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बाइक से रेसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, किशोरी की मौत व छह घायल
Wed, 01 Jan 2025 05:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मिहींपुरवा/मोतीपुर (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, मिहींपुरवा/मोतीपुर (बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:22 PM IST
सार
बहराइच के मिहींपुरवा थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई व छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार से रेसिंग के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने चार को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के नई बस्ती निधीपुरवा गांव निवासी गोपीचंद व उनके भाईयों के बच्चे कार से बुधवार को कतनिर्याघाट का दीदार करने जा रहे थे। बताया जाता है कि मिहींपुरवा-मुर्तिहा मार्ग पर जा रहे बाइक सवार से रेस के दौरान कार चला रहे युवक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार की स्पीड अधिक होने से कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार गोपीचंद की बेटी गुंजा (17) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख इकट्टा हुए ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रूकमीना (22), पूनम (15), अर्जुन (10) व लक्ष्मी (18) को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, रोहित (15) का इलाज जारी है। कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह का कहना है कि निधीपुरवा निवासी एक परिवार के नौ लोग कतर्नियाघाट नव वर्ष मनाने अपनी कार से जा रहे थे। कार की गति अधिक होने से पेड़ से टकरा गए। हादसे में मृत हुई किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जांच की जा रही है।