{"_id":"5b071d8c4f1c1bf36e8b4744","slug":"an-order-taken-back-on-posting-of-inspectors-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों की पोस्टिंग सिर्फ सलाह ही दे सकेंगे डीएम, गृह विभाग ने वापस लिया अपना फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदारों की पोस्टिंग सिर्फ सलाह ही दे सकेंगे डीएम, गृह विभाग ने वापस लिया अपना फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 May 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों की तैनाती में पूर्व की तरह डीएम के लिखित अनुमोदन की अब जरूरत नहीं होगी। आईपीएस संवर्ग के असंतोष को देखते हुए गृह विभाग बैकफुट पर आ गया है। गृह विभाग ने 9 मई को जारी शासनादेश को वापस ले लिया है। प्रमुख सचिव गृह ने गुरुवार को इस संबंध में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
संशोधित शासनादेश में बसपा शासन में जारी आदेशों का हवाला दिया गया है, जिसमें थानों पर थानाध्यक्ष व निरीक्षकों की तैनाती के लिए पुलिस कप्तानों को डीएम से परामर्श कर आपसी सहमति के आधार पर आदेश जारी करने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रमुख सचिव गृह ने 9 मई को आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि जिलों में किसी भी थाने पर इंस्पेक्टर व थानेदारों की नियुक्ति से पहले डीएम का लिखित अनुमोदन जरूरी होगा। आदेश के बाद आईपीएस एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह खुद इस मामले में आगे आए और शासन में बात की। उन्होंने पुलिस रेगुलेशन एक्ट की धारा 6 और 524 के प्रावधानों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया था कि थानों पर तैनाती का आदेश डीएम और एसपी की आपसी सहमति से हो सकता है। इसके बाद गृह विभाग ने नौ मई के आदेश में संशोधन किया है।
केंद्रीय आईपीएस एसोसिएशन ने भी किया था विरोध
इस मामले में केंद्रीय आईपीएस एसोसिएशन ने भी विरोध किया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बहस शुरू हो गई थी। फैसले के कुछ ही दिन बाद नोएडा के एसएसपी और डीएम में भी लेटरबाजी हुई थी। लेकिन अब इस मामले में सरकार के बैकफुट पर आने के बाद आईपीएस खेमा अपनी जीत मान रहा है।