फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An old man died when a mud house collapsed in Amethi.

Amethi: लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 10 Sep 2023 12:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

अमेठी जिले में एक कच्चा मकान ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
An old man died when a mud house collapsed in Amethi.
मृतक रामदयाल व ढहा मिट्टी का मकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार तीन दिनों से अमेठी जिले में हो रही रुक-रुक कर बारिश अब आफत बन गई है। रविवार सुबह बारिश से कच्चा मकान सीलन से जर्जर हो कर धराशाई हो गया। मकान के मलबे में दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी रामदयाल (70) अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। रविवार सुबह कच्चे मकान में दरारें शुरू हो गई और जब तक रामदयाल को समझ पाते तब तक पूरा मकान धराशाई हो गया। मकान के मलबे में रामदयाल दब गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से खास बातचीत; उपचुनाव के नतीजे से लेकर 'INDIA' की रणनीति तक, जानें क्या-क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी में हार के कारणों पर भाजपा ने किया मंथन, दारा सिंह के भविष्य को लेकर भी हुई चर्चा


शोर सुनकर एकत्र ग्रामीण व परिजनों ने रामदयाल को जैसे तैसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामदयाल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई है। मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राजस्व टीम को भी सूचना दी गई है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed