{"_id":"6a9f10bac1c0a1f0970cfdc0","slug":"an-elderly-woman-took-her-own-life-by-hanging-herself-lucknow-news-c-13-lko1070-1908180-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Tue, 08 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। काकोरी के तेजकिशन खेड़ा गांव में 63 वर्षीय सूरसती रावत ने रविवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, सूरसती पति भवानी के साथ रहती थीं। उनकी बेटी संगीता पड़ोस में रहती है। रविवार को भवानी घर से बाहर गए थे। सोमवार सुबह संगीता मां के घर पहुंची तो कमरे में सूरसती को प्लास्टिक की रस्सी के सहारे बल्ली से लटका पाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव के पास एक कुर्सी रखी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। उन्होंने किसी पर आरोप भी नहीं लगाया है।