फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An elderly woman died painful death after being crushed tractor trolley driver fled from spot

Lucknow: टैक्टर ट्राली से कुचलकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, मौके से भाग निकला चालक

Fri, 16 May 2025 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 May 2025 12:34 PM IST
सार

निगोहां में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
An elderly woman died painful death after being crushed tractor trolley driver fled from spot
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के नटौली गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नटौली की रहने वाली बबली ने बताया कि गुरुवार शाम मेरी मां विद्यावती (55) घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के अंदर आ रही एक तेज रफ्तार ईंट से लदी भट्ठे की ट्रैक्टर ट्राली मां के ऊपर चढ़ते हुए दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- बस अग्निकांड: चीखते रहे बच्चे, जलती रहीं उम्मीदें... राख हो गया पूरा परिवार, लपटों में बच्चों को तलाशती रही मां
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना इतनी भयानक थी कि उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े- पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट

ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के पति नाई का कार्य करते हैं। बेटी बबली विवाहित है और वह अपनी मां के पास ही रहती थी। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों में चर्चा थी कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed