फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amroha Deputy CMO suspended for taking salary for six months without coming to office.

UP News: अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला शर्मा निलंबित, 6 महीने तक बिना कार्यालय आए लिया वेतन

Thu, 29 Sep 2022 09:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

अमरोहा के डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला सिंह को बिना कार्यालय आए छह महीने तक वेतन लेने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Amroha Deputy CMO suspended for taking salary for six months without coming to office.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में बिना ड्यूटी किए  छह माह तक तनख्वाह निकालने के खेल का खुलासा हुआ है। आरोपी डिप्टी सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। तनख्वाह जारी करने वाले तत्कालीन सीएमओ के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है, जबकि तनख्वाह बनाने वाले लिपिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और रिपोर्ट दर्ज कराने केआदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केनिर्देश केबाद की गई है।

विज्ञापन


अमरोहा जिले में कार्यरत डिप्टी सीएमओ डा. इंदुबाला शर्मा के खिलाफ शिकायत मिली कि वह छह माह से गायब हैं। इतना ही नहीं उनकी हर माह तनख्वाह भी निकल रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि उपस्थिति रजिस्टर पर उनकी हस्ताक्षर है। बिना अस्पताल गए फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करकेछह माह से तनख्वाह निकाली जा रही है।
विज्ञापन


इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विभागीय अफसरों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ इंदु बाला शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।  तत्कालीन सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं लगातार वेतन बनाने वाले लिपिक संतोष कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने मामले में संलिप्त कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed