फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur ask for security from UP govt.

मेरे व मेरी पत्नी के नाम की सुपारी दी गई: अमिताभ

Mon, 14 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur ask for security from UP govt.

निलंबित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग की है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा और डीजीपी जगमोहन यादव को ईमेल भेजकर अपनी जान को खतरा बताया है।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने ईमेल में कहा है कि उनके व उनके पत्नी के संबंध में गाजियाबाद के एक परिचित ने वहां के एक व्यक्ति द्वारा सुपारी दिए जाने की कथित सूचना दी है। इस संबंध में उसने वाट्सऐप पर कुछ जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक सुपारी देने वाले व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और वह कुछ कारणों से उनसे व्यक्तिगत नाराजगी रखता है।

मुलायम सिंह धमकी कांड के बाद बढ़ा खतरा

Amitabh Thakur ask for security from UP govt.

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने हाल में गाजियाबाद में नगर निगम के पार्षद के संबंध में सुपारी दी थी, जो खुल गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया।

अब उसके द्वारा उनकी सुपारी देने की बात सुनी गई है। इन सभी तथ्यों से डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को अवगत करा दिया गया है।

नूतन ठाकुर ने बताया कि मुलायम सिंह धमकी कांड के बाद से उन्हें खतरा काफी बढ़ गया है।

उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। लिहाजा वाट्सऐप पर मिले मैसेज के तथ्यों की तत्काल जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed