फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amitabh bachchan denies to take pension from UP government

अमिताभ बच्चन का यश भारती पेंशन लेने से इंकार

Wed, 21 Oct 2015 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Oct 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan denies to take pension from UP government

यूपी सरकार की यशभारती अवार्डीज को हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा के बाद अमिताभ बच्चन ने ये पेंशन लेने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को यश भारती अवॉर्डीज को हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन के रूप में घोषणा की थी।

हालांकि फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने यूपी सरकार से गुजारिश की है कि ये पेंशन राशि उनके परिवार को देने के बजाय किसी जरूरतमंद या गरीब को दी जाए।

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर बच्चन खानदान के डॉ. हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और  अभिषेक बच्चन भी यश भारती पुरस्कार पाने वालों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


यशभारती पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1994 में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा की गई थी। पहले वर्ष डॉ. हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन को अवॉर्ड दिए गए थे वहीं अभिषेक बच्चन को 2006 में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन की खबर मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा,मैं यूपी सरकार की तरफ से मेरे परिवार को मिले यशभारती सम्मान का आदर करता हूं।

जैसा कि खबरों से पता चला कि हर अवॉर्डी को 50 हजार रुपये महीने पेंशन की घोषणा की गई है, मैं सरकार के इस फैसले का भी स्वागत करता हूं लेकिन मेरी यूपी सरकार से गुजारिश है कि ये राशि किसी जरूरतमंद को दें। मैं इस बारे में यूपी के सीएम को अलग से पत्र लिखूंगा।

इनको मिला है यशभारती सम्मान

amitabh bachchan denies to take pension from UP government

बॉलीवुड के मशहूर बच्चन खानदान के डॉ. हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन सहित यशभारती पाने वाले 140 लोगों को प्रदेश सरकार ने पेंशन देने का फैसला किया है।

शुरुआती दौर में पुरस्कार केसाथ दी जाने वाली सम्मानराशि पांच लाख रुपये थी। जिसे हाल के वर्षों में बढ़ाकर 11 लाख रुपये कर दिया गया है।

पिछले 20 वर्षों में कुल 140 लोगों को यशभारती से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं वर्ष 2013 व 2014 के यशभारती पुरस्कारों का वितरण गत नौ फरवरी को लोहिया पार्क में किया गया था, जिसमें कुल 55 लोगों को नवाजा गया था।

ये हैं प्रमुख यशभारती अवार्डी
कैफी आजमी, शबाना आजमी, उस्ताद बिस्मिल्ला खां, गिरिजा देवी, सितारा देवी, हरिप्रसाद चौरसिया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्रीलाल शुक्ल, कुलदीप नैयर, राजपाल यादव, मो. कैफ, पं. छन्नूलाल मिश्र, विशम्भर सिंह, मलखान सिंह, राजेन्द्र यादव, वसीम बरेलवी, अनूप जलोटा, जिम्मी शेरगिल, अलका तोमर, गीतकार समीर, रेखा भारद्वाज, कैलाश खेर, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी भद्राचार्य, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव प्रमुख यशभारती अवार्डी हैं।

लखनऊ के यशभारती अवार्डी
पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, पद्मश्री राज बिसारिया, साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल, गायिका मालिनी अवस्थी, कवि उदय प्रताप सिंह, मुजफ्फर अली, इतिहासकार डॉ. योगेश प्रवीण, आर्टिस्ट जयकृष्ण अग्रवाल, उर्मिल कुमार थपलियाल, शिक्षाविद जगदीश गांधी शहर के प्रमुख यशभारती अवार्डी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed