फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah will challenge congress in raebareli

कांग्रेस के घर में भगवा शंखनाद, रायबरेली पहुंचेंगे अमित शाह

Sat, 21 Apr 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
amit shah will challenge congress in raebareli
amit shah - फोटो : SELF

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कांग्रेस के गढ़ और नेहरू परिवार के घर बन चुके रायबरेली में भगवा शंखनाद कर देश की सियासत को बड़ा संदेश देंगे।

विज्ञापन


रायबरेली से कांग्रेस के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के परिवार के भाजपाई बनने की तैयारियों को अंतिम मुकाम पर पहुंचा चुकी भगवा टोली की कोशिश 2019 के लिए नए राजनीतिक  समीकरणों की पृष्ठभूमि तैयार करने की है।
विज्ञापन


बात सिर्फ दिनेश प्रताप या उनके परिवार को भाजपा में शामिल कराने की ही होती तो शायद यह काम लखनऊ या दिल्ली में भी हो जाता, पर रायबरेली और अमेठी कांग्रेस के अस्तित्व और अस्मिता से ही नहीं जुड़े हैं बल्कि देश भर में कांग्रेस के दो सर्वशक्तिमान चेहरों की पहचान से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए भाजपा के रणनीतिकारों की कोशिश लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली से पूरे देश को जनता के कांग्रेस विरोधी मूड का संदेश देने की दिखाई दे रही है कि अब इन शक्तिशाली नेताओं के घर के लोग भी इनसे मुक्ति पाने को बेकरार हैं। कांग्रेस के पास जमीन नहीं बची है। 

रायबरेली के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में शुमार दिनेश प्रताप सिंह के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की चिट्ठी ‘पंचवटी (दिनेश प्रताप सिंह का आवास) अब कांग्रेस की नहीं रही’ सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

उसी दिन से इस परिवार के भाजपाई होने की चर्चा शुरू हो गई। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही दिनेश प्रताप और उनके परिवार के कांग्रेस के बजाय भाजपा में सियासी सुरक्षा तलाशने की बात सार्वजनिक हुई थी।

दिनेश प्रताप के भाई हरचंदपुर से विधायक राकेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश भी चर्चा में रही थी। उस समय बात परवान नहीं चढ़ी। 

प्रतिष्ठा का प्रश्न

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को भी अब एहसास हुआ कि रायबरेली और अमेठी में भाजपा की हवा बहने का संदेश देकर देश में विरोधियों की हवा खराब की जाए। शनिवार की रैली उसी कोशिश का हिस्सा है। दिनेश प्रताप सिंह का परिवार शनिवार को कांग्रेसी से भाजपाई हो जाएगा।

भाजपा ने रैली में पूरी ताकत झोंक दी है। सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के लिए तो रैली की सफलता प्रतिष्ठा का प्रश्न है ही, भगवा टोली के रणनीतिकारों ने भी इसे साख का सवाल बना लिया है। रायबरेली और सीमा से सटे इलाकों के पार्टी विधायक तथा भाजपा के जिला प्रभारी हीरो वाजपेयी, क्षेत्र संगठन मंत्री बृजबहादुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही रैली में शाह दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य कई मंत्री और भाजपा नेता रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed