{"_id":"597b7fb84f1c1b51628b45d7","slug":"amit-shah-will-be-in-the-city-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए 92 दिन के दौरे पर शाह, पहुंचे लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए 92 दिन के दौरे पर शाह, पहुंचे लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शाह इस दौरान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का खाका खींचेंगे। साथ ही संगठन के लोगों के संग मंत्रियों, मुख्यमंत्री के अलावा संघ परिवार के संगठनों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
राजधानी के प्रबुद्ध जनों से भी मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है। तीन दिन के प्रवास में वह कुछ मतदान केंद्रों पर भी जाएंगे। वह किसी दलित के यहां भोजन भी कर सकते हैं। संघ परिवार के संगठनों के साथ भी उनकी समन्वय बैठक होगी।
विज्ञापन
देश के अलग-अलग राज्यों के 92 दिन के प्रवास पर निकले शाह अलग-अलग राज्यों में तीन-तीन दिन रुककर सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह संगठनात्मक ढांचे को समझने के अलावा अगर वहां सरकार है तो उसके कामकाज की समीक्षा भी करते हैं।
विज्ञापन
वह देखने का प्रयास करते हैं कि 2019 के चुनाव के मद्देनजर कहां-कहां किस तरह के सुधार की जरूरत है। इसी क्रम में उनका राजधानी दौरा प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली एकतरफा जीत के माहौल को बरकरार रखने की कोशिश है।
मंत्रियों से भी करेंगे बात
शाह प्रदेश सरकार के मंत्रियों से भी बात करेंगे। कुछ मंत्रियों को लेकर कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की तरफ से हुई शिकायतों पर भी संबंधित लोगों से बातचीत कर निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में वह जमीनी स्तर पर पार्टी के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे।
कोर कमेटी के साथ बैठक
शाह की कोर कमेटी के साथ भी बैठक होगी। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित पार्टी के कुछ अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल हैं। राजनाथ सिंह का अगर स्वास्थ्य ठीक रहा तो वह भी इस बैठक में रहेंगे। उनके अलावा कलराज मिश्र, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन के भी इसमें भाग लेने की संभावना है।