फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah to work for membership campaign in UP.

मिशन यूपी के लिए भाजपा को मिलेगा 'शाही' नेतृत्व!

Sat, 14 Mar 2015 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Mar 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah to work for membership campaign in UP.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब खुद सदस्यता अभियान का जमीनी हाल जानने की कोशिश करेंगे। वह 20 मार्च से अपना यह काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि अमित शाह का अभी अधिकृत कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचा। पर, चर्चा है कि वह एक दिन के लिए लखनऊ भी आ सकते हैं। उनके वाराणसी जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाह इस दौरे में सदस्यता की स्थिति समझने के साथ अपना ध्यान आगे आ रही समस्याओं पर फोकस करेंगे।

इसके साथ ही अमित शाह 15 से 25 मार्च तक चलने वाले व्यक्तिगत सदस्यता का भी जायजा लेंगे।

ये होगा शाह का खास मकसद

Amit Shah to work for membership campaign in UP.

बताया जाता है कि इस दौरे में शाह संगठनात्मक स्थिति को समझने के साथ सदस्यता अभियान में सांसदों व विधायकों की भूमिका के बारे में भी फीडबैक लेंगे।

भाजपा नेताओं के अनुसार, शाह 22 मार्च को वाराणसी में रहेंगे। वहां भी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कामकाज पर बातचीत करने के अलावा बसपा के कुछ नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

वाराणसी बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी बुलाने की संभावना है। शाह के दौरे के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के 18 मार्च को लखनऊ आने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed