फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah says UP will be out of bimaru in next five years.

2019 मोड' में अमित शाह, बोले- 5 साल में यूपी को बीमारू राज्य से बाहर लाएंगे

Mon, 31 Jul 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
amit shah says UP will be out of bimaru in next five years.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पांच साल में यूपी को बीमारू राज्य से बाहर ले आएंगे। साथ ही आह्वान किया कि जिस तरह बाजार में घड़े को ठोक-बजाकर खरीदते थे, उसी तरह चुनाव में पार्टी का चयन भी करना चाहिए।

विज्ञापन


लोकतंत्र में विकास का भविष्य इसी चयन पर निर्भर करता है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में रविवार शाम आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शाह पूरी तरह से मोड-2019 में दिखे। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी को मिलाकर बीमारू राज्यों की परिभाषा दी गई थी। मध्य प्रदेश और राजस्थान इस अभिशाप से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहां विकास दर डबल डिजिट में है। बिहार में भी जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में यूपी की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, मैं वादा करता हूं कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अगले पांच साल में यूपी को भी बीमारू राज्यों की परिभाषा से बाहर ले आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया भाजपा क्यों है सबसे अच्छी पार्टी

amit shah says UP will be out of bimaru in next five years.

शाह ने कहा कि किसी पार्टी को वोट देते समय तीन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पहला, उसमें आंतरिक लोकतंत्र हो। दूसरा, पार्टी निश्चित सिद्धांतों पर चलने वाली होनी चाहिए और तीसरा, सरकार बनने पर उसमें सुशासन देने की क्षमता भी दिखनी चाहिए।

इस लिहाज से भाजपा को सबसे अच्छी पार्टी बताते हए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता, उसमें परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। मेधा काफी पीछे छूट जाती है। यह तय है कि सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे, लेकिन भाजपा में कोई यह नहीं बता सकता कि मेरे बाद कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा।

सपा-बसपा के हालात पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी वारिस का चयन करने में गलती हो जाती है। शाह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना सत्ता हासिल करने के मकसद से नहीं की गई थी।

तब कांग्रेस पुरानी संस्कृति और विरासत को नष्ट करते हुए नवनिर्माण की पश्चिमी नीतियों को लागू कर रही थी, जबकि हम प्राचीनता को सहेजते हुए पुन: निर्माण करना चाहते थे।

नेहरू की नीतियों की आलोचना की

amit shah says UP will be out of bimaru in next five years.

अमित शाह ने कहा, जनसंघ की स्थापना कांग्रेस के खिलाफ वैकल्पिक नीतियां देने के लिए की गई थी। जनसंघ और फिर भाजपा ने सदैव धारा 370, रामजन्म भूमि, गोहत्या और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर संघर्ष किया।

नेहरूवादी नीतियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह हाईवे पर कट से दो-तीन मीटर भी आगे बढ़ने पर हमें काफी दूर तक गलत रास्ते पर ही चलना पड़ता है, ये नीतियां भी कुछ उसी तरह की थीं।

शाह ने कहा कि भाजपा से पहले कांग्रेस, कम्युनिस्ट और स्थानीय दलों की सरकारें रह चुकी हैं। इंटरनेट पर विकास के तुलनात्मक आंकड़े उपलब्ध हैं, सभी प्रबुद्धजनों को उन पर विचार करना चाहिए।

देश के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

amit shah says UP will be out of bimaru in next five years.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश की विकास दर 4.4 फीसदी थी, जो अब 7.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है। तीन साल की मोदी सरकार पर विपक्षी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पा रहे हैं। आर्थिक अव्यवस्था समाप्त कर दी गई है। मई 2018 तक प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी।

सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। गरीबों के लिए सरकार ने उज्ज्वला और जनधन समेत कुल 106 योजनाएं चलाई हैं, वहीं नोटबंदी करके कालेधन के खिलाफ भी मुहिम छेड़ी है। इलाज सस्ता हुआ है। यूपी में अलग पार्टी की सरकार होने से केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था, पर अब ऐसा नहीं होगा।

...तो सचिवालय पर काबिज हो जाते सीतापुर के नवाब
शाह ने कहा कि केंद्र सरकार शत्रु संपत्ति के लिए कानून लाई। अगर ऐसा न किया जाता तो जिस सचिवालय में बैठकर सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक करते हैं, वह भी सीतापुर के नवाब के कब्जे में चला जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed