फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah rally in amethi

'ईवीएम का बटन इतना जोर से दबाओ कि करंट इटली तक महसूस हो'

Fri, 17 Feb 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Fri, 17 Feb 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
amit shah rally in amethi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala

अमेठी में बृहस्पतिवार को एक जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल और अखिलेश पर सीधा हमला बोला। सपा-कांग्रेस के महागठबंधन को सत्ता के लिए दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन बताते हुए कहा कि यूपी में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।

विज्ञापन


शाम लगभग 4.45 पर अमेठी के रामलीला मैदान में सजे मंच पर पहुंचे अमित शाह ने मामूली औपचारिकता के बाद सीधे माइक संभाला तो एक-एक कर कांग्रेस, सपा और बसपा पर आरोपों की बौछार कर दी।
विज्ञापन


कांग्रेस-सपा गठबंधन को नापाक बताते हुए शाह ने इसे सत्ता के लिए दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन करार दिया। राहुल गांधी को बार-बार राहुल बाबा कहते हुए शाह ने कहा कि राहुल को मोदी की योजनाएं और काम इसलिए नहीं दिखते क्योंकि उनकी आंख पर इटालियन चश्मा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने अमेठी व गौरीगंज के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप लोग इस बार ईवीएम का बटन इतनी जोर से दबाएं कि इटली तक करंट महसूस किया जा सके।

सपा-कांग्रेस दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन

amit shah rally in amethi

अमित शाह ने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया, यह दो दलों का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन है। साथ ही दूसरे चरण के मतदान के बाद जीत का दावा करते हुए कहा, पश्चिम से चली भाजपा की जीत की आंधी, पूरब आते-आते सुनामी में बदल जाएगी।

पिछली सभाओं की तरह यहां भी दोहराया कि एक शहजादे से मां तो दूसरे से बाप परेशान है। शाह भाजपा प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कांग्रेस से साठ साल का हिसाब मांगा तो अखिलेश सरकार को भ्रष्टाचार की जननी कहा। साथ ही आरोप लगाया कि ढाई साल के कार्यकाल में मोदी सरकार द्वारा यूपी को दिए गए ढाई लाख करोड़ रुपये को चाचा-भतीजा मिलकर सब खा गए।

'देश को घोटालों के अलावा क्या दिया'

amit shah rally in amethi

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। बोले, आजकल सभाओं में राहुल घूम-घूमकर पूछते हैं कि मोदीजी बताओ ढाई साल में क्या किया? हम उनसे पूछना चाहते हैं कि उनके नाना-पिता और मां ने मिलकर इस देश पर 60 साल शासन किया, लेकिन देश को घोटालों के अलावा और क्या मिला।

उन्होंने केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार पर 10 लाख करोड़ के घोटाले का गंभीर आरोप भी मढ़ा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही मोदी के अंदाज में सामने भीड़ से संवाद करना नहीं भी नहीं भूले। दावा किया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो 70 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बंद करा दिए जाएंगे बूचड़खाने

amit shah rally in amethi

प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज, छह एम्स और 80 पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे। सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। तो नौकरी में इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। सारे बूचड़खाने बंद करा दिए जाएंगे।

भूमाफिया उल्टे लटका दिए जाएंगे और छात्राओं को छेड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड गठित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed