फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah plan to win 74 ls seats in uttar pradesh.

अमित शाह ने मुलायम व माया के ‘घर’ पर जीत का झंडा फहराने का दिया मंत्र, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
 amit shah plan to win 74 ls seats in uttar pradesh.
अमित शाह, मुलायम सिंह यादव व मायावती। - फोटो : amar ujala

मिर्जापुर और वाराणसी के बाद आगरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव और मायावती के ‘घरों ’पर पार्टी का झंडा फहराने का मंत्र दिया। उन्होंने कमजोर बूथों के लिए खास रणनीति समझाते हुए इसकी कमान जिला प्रभारियों, पालक पदाधिकारियों और विस्तारकों को सौंपी।

विज्ञापन


शाह ने आगरा में भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से कम से कम 74 सीटों पर जीत का संकल्प दोहराया। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के काम के लिए नियुक्त पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और विस्तारकों को सपा और बसपा के मेल को बेमेल साबित करने पर फोकस करने को कहा।
विज्ञापन


दरअसल, पश्चिमी यूपी का भाजपा के लिए कुछ कारणों से विशेष महत्व है। यह इलाका भाजपा के दुर्दिन का साथी रहा है तो चुनौतीपूर्ण भी साबित हुआ है। लोकसभा के पिछले चुनाव में जब प्रदेश में भाजपा का परचम फहरा तो भी जिन सात सीटों पर भगवा टोली की दाल नहीं गल पाई उनमें चार कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद और बदायूं इसी इलाके की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप चुनाव में भाजपा के हाथ से निकलने वाली लोकसभा की कैराना और विधानसभा की नूरपुर सीट भी यहीं से आती हैं। समाजवादी धारा को पालने-पोसने वाला यह इलाका मुलायम सिंह यादव के परिवार के प्रभाव वाला है तो दलितों की राजनीतिक चेतना का प्रतिनिधित्व कर सियासत में शख्सियत बनी बसपा की अध्यक्ष मायावती भी यहीं की रहने वाली हैं।

शाह ने हौसला बढ़ाया और समझाया

 amit shah plan to win 74 ls seats in uttar pradesh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala

लोकसभा के 39 क्षेत्रों की रणनीति तय करने के लिए हुई इस बैठक में शाह ने बृज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों और प्रभारियों का हौसला बढ़ाया।

मिर्जापुर की बैठक की बातें दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के मिलने के बाद भी कैराना में भाजपा को 46  प्रतिशत मत मिले हैं। इसलिए गठबंधन के मनोवैज्ञानिक दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के कल्याणकारी कामों का जनता में असर दिखाई दे रहा है। जरूरत इस असर को कायम रखने की है।

इस तरह बढ़ाएं वोट

 amit shah plan to win 74 ls seats in uttar pradesh.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में शाह ने कहा कि पार्टी के लोग इस बार पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं से निरंतर संपर्क रखें। उन्हें भाजपा की रीतिनीति समझाएं और बताएं कि सपा, बसपा और कांग्रेस में किसी का किसी की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। बस मोदी और भाजपा की सरकार न बनने देने के लिए आपस में मिल रहे हैं। अवसरवादी लोगों का साथ न तो लंबा टिकता है और न स्थायी रहता है।

इसी के साथ शाह ने प्रत्येक बूथ के प्रभारी को मोदी और योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों खासतौर से जिन्हें पिछले दिनों ग्राम चौपाल अभियानों के तहत लाभ दिलाया गया है, उनसे निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, बूथों पर दो तरह की टीमें बनाई जाएं। एक पहले से भाजपा के साथ चले आ रहे लोगों से निरंतर संवाद और संपर्क रखें। दूसरे उन लोगों पर फोकस करें जो उनकी नजर में अभी तक भाजपा के साथ नहीं रहे हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भागीदारी ली जाए। पार्टी के लोग खुद को विकास कार्यों से जोड़ें ताकि लोगों को यह संदेश रहे कि उनके प्रयास से अमुक काम हो रहा है।

चार साल बनाम 60 साल

 amit shah plan to win 74 ls seats in uttar pradesh.
मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया कि वे लोगों के बीच मोदी के चार साल बनाम दूसरी पार्टी की सरकारों के 60 साल के काम को मुद्दा बनाएं। साथ ही लोगों को विपक्ष से यह सवाल पूछने को कहें कि उनकी (विपक्ष) सरकारों में गरीब महिलाओं को रसोई गैस देने की चिंता क्यों नहीं की गई। गरीबों के घर और सेहत का ख्याल लोगों के दिमाग में क्यों नहीं आया।

शाह ने कुछ और काम बताकर भी उन्हें जनता के बीच रखकर विपक्ष को घेरने का सुझाव दिया। यह भी कहा कि सरकार और संगठन दोनों में काम कर रहे लोग अपनी बात और व्यवहार से लगातार यह संदेश देते रहें कि उन्हें लोगों की समस्याओं के समाधान की चिंता है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सहित प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सतीश महाना समेत कई पदाधिकारी शामिल रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed