{"_id":"5d2e21b28ebc3e6c961a0415","slug":"amit-shah-may-announce-electronic-vehicle-charging-station-data-center-and-agro-mktg-policy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन, डाटा सेंटर व एग्रो मार्केटिंग नीति का एलान कर सकते हैं शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन, डाटा सेंटर व एग्रो मार्केटिंग नीति का एलान कर सकते हैं शाह
Wed, 17 Jul 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार निवेशकों के दूसरे शिलान्यास समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कई नई नीतियों को जारी करानी की तैयारी कर रही है। उभरते सेक्टर की प्रस्तावित नीतियां आने से सरकार प्रदेश में बड़े निवेश की संभावना देख रही है। इससे किसानों की आय बढ़ाने को भी सहायता मिलेगी।
दो दिवसीय शिलान्यास समारोह का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह 28 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करेंगे। सरकार इस समारोह में इलेक्ट्रिक व्हीकल, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन तथा एग्रो मार्केटिंग से जुड़ी नीतियों की औपचारिक घोषणा कराने की योजना पर काम कर रही है।
समारोह से पहले इन नीतियों को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। ऐसा हुआ तो यूपी कई नए उभरते क्षेत्रों में अग्रणी पहल वाला राज्य हो जाएगा। इसी तरह निवेशकों में सकारात्मक माहौल का भाव पैदा करने के लिए सरकार शाह से कई और घोषणाएं करा सकती है।

मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने मंगलवार को एनेक्सी स्थित इंडस्ट्री ‘वार रूम’ में दूसरे शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यूपी के लिए यह बड़े बदलाव की बानगी होगी।
प्रदेश के लिए यह पहला मौका होगा जब दिग्गज निवेशक खुले मंच से बताएंगे कि उन्होंने 2018 की इन्वेस्टर समिट में जो एमओयू किए थे, उनमें से तमाम इकाइयों की प्रदेश में स्थापना कर उत्पादन शुरू कर दिया गया है। वह यह भी बताएंगे कि उन्होंने अपने निवेश से कितने रोजगार दिए।