{"_id":"58adc8174f1c1b8716b23366","slug":"amit-shah-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल ने प्रधानमंत्री दिया तो मुख्यमंत्री भी पूर्वांचल से ही होगा: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल ने प्रधानमंत्री दिया तो मुख्यमंत्री भी पूर्वांचल से ही होगा: अमित शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुलासा किया कि यदि पूर्वांचल ने प्रधानमंत्री दिया है तो पूर्वांचल से ही मुख्यमंत्री भी होगा।
विज्ञापन
बुधवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के कालिकागंज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में उन्होंने सपा को निशाने पर रखा।
उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति का प्रचार कर रहे हैं। गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। उन्होंने कांग्रेस व सपा के गठबंधन को दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन बताया।
विज्ञापन
शाह ने कांग्रेस, सपा व बसपा को कसाब की संज्ञा दी। कहा कि क का मतलब कांग्रेस, स का मतलब सपा और ब का मतलब बसपा। कसब से मुक्ति के बिना सूबे का विकास संभव नहीं है। कहा कि इनसे मुक्ति के बिना सूबे का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन