{"_id":"617af9be90b72161c07a0448","slug":"amit-shah-in-lucknow-today-will-start-bjp-s-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अमित शाह : भाजपा के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अमित शाह : भाजपा के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज
Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र देंगे। साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सहित चुनाव सह प्रभारी और संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शाह दोपहर एक बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपेंगे। बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में 80 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक रहे नेताओं को भी बुलाया गया है। शाह शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और सात चुनाव सह प्रभारियों की बैठक में चुनावी रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन