लखनऊः हजरतगंज की तर्ज पर अब संवारा जाएगा अमीनाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद को हजरतगंज की तर्ज पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। व्यापारियों ने खुद ही खाका तैयार करा लिया है, अब इसी आधार पर क्षेत्र को संवारने और समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू की जाएगी।
यह फैसला लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल व वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अमीनाबाद बाजार में प्लास्टिक के शौचालय बनाए जाएंगे।
इस सिलसिल में प्रशासन से बातचीत चल रही है। व्यापारी नेताओं ने बताया कि अमीनाबाद की समस्याओं की सूची तैयार कर सांसद, विधायक, पार्षद, डीएम और एसएसपी को दी जाएगी और इन्हें दूर करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी।
अमीनाबाद से हटाया जाएगा अतिक्रमण
इस मौके पर राकेश छाबड़ा ‘पम्मी’ ने बताया कि हजरतगंज के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार करने वाले वास्तुविद आशीष श्रीवास्तव से ही अमीनाबाद को संवारने के लिए लेआउट तैयार कराया गया है।
उत्तम कपूर ने अमीनाबाद के बढ़ते अतिक्रमण से प्रभावित कारोबार जिक्र किया। कहा कि सबसे पहले पार्किंग बनवाने की मांग उठाई। सतीश शर्मा ने समस्याओं के निदान के लिए प्रशासनिक अफसरों एवं नगर निगम में बैठ कर परिचर्चा आयोजित करने का सुझाव पेश किया।
बैठक में रवींद्र नाथ रस्तोगी, सतीश कुमार अग्रवाल, अशोक मोतियानी, पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव सहित सभी बाजारों के अध्यक्ष एवं मंत्री शामिल हुए।