फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amid protests, the Municipal Corporation removed encroachment from land worth Rs 12 crore.

Lucknow News: नगर निगम ने विरोध के बीच 12 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा

Thu, 11 Dec 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Amid protests, the Municipal Corporation removed encroachment from land worth Rs 12 crore.
कब्जा हटाती नगर निगम की टीम।
लखनऊ। नगर निगम टीम ने बुधवार को भैसोरा गांव में अवैध कब्जे से करीब 12 करोड़ रुपये कीमत की जमीन मुक्त कराई। इस दौरान टीम को कब्जेदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसे लेकर नगर निगम की ओर से पुलिस में शिकायत भी की गई। उसके बाद पुलिस ने कब्जेदारों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि भैसोरा गांव में एनिमल केयर सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। जिस जमीन पर यह बनना है, उस पर काफी समय से दबंग प्रॉपर्टी डीलरों ने कब्जा कर रखा था, जिसे विरोध के बीच हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान दबंगों और उनके सहयोगियों ने कार्य में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया गया। विरोध करने वालों के खिलाफ बीबीडी थाना पुलिस की ओर से पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed