फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Retired teacher duped of Rs 42 lakh in the name of getting insurance claim, policy taken in 2013-14

Amethi: 25 लाख बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षक से 42 लाख ठगे, 2013-14 में कराई थी पॉलिसी

Mon, 16 Feb 2026 09:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाजारशुकुल (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, बाजारशुकुल (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Feb 2026 09:09 PM IST
सार

सेवानिवृत्त शिक्षक से 2013-14 में कराई गई पॉलिसी के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। शिक्षक ने बीते साल छह अगस्त को आखिरी बार दो लाख रुपये भेजे थे।

विज्ञापन
Amethi: Retired teacher duped of Rs 42 lakh in the name of getting insurance claim, policy taken in 2013-14
- फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्योरे मऊ गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक से 25 लाख रुपये की बीमा धनराशि का झांसा देकर 42 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राममिलन कंपोजिट विद्यालय बलापुर में प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में उन्होंने एक बीमा कंपनी में पॉलिसी कराई थी। दो वर्ष बाद एजेंट की मौत होने के बाद उन्होंने किस्त जमा नहीं की। वर्ष 2021 में राहुल जैन उर्फ सिद्धार्थ नामक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी की 25 लाख रुपये की राशि परिपक्व हो चुकी है। यह राशि इनकम टैक्स के दायरे में आती है, इसलिए पॉलिसी की रकम प्राप्त करने के लिए टैक्स जमा करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से, इन 70 कंप्यूटरों से प्रदेश के सभी केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी; छात्रों को दिए गए टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा से बोले सीएम : कांग्रेस तो यहां से मुक्त हो गई, आप यदि महापुरुषों का अपमान करेंगे तो आपका भी यही हश्र होगा


उसने मनोज कुमार गुप्ता को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर उनके नाम एक पत्र लिखाकर व्हाट्सएप पर मंगवाया। राहुल के झांसे में आकर उन्होंने बताए गए बैंक खाता संख्या 37144592964, एसबीआई शाखा साउथ एक्सटेंशन, नई दिल्ली में अलग-अलग तिथियों पर करीब 42 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आखिरी किस्त करीब दो लाख रुपये उन्होंने छह अगस्त 2025 को जमा की थी।

उस समय ये आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर बीमा की धनराशि आपके खाते में भेज दी जाएगी। जब धनराशि नहीं आई तो उन्होंने राहुल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने टालमटोल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि राहुल जैन उर्फ सिद्धार्थ, मनोज कुमार गुप्ता व अज्ञात खाता धारक के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed