फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amethi Nayak Uttam Singh martyr of 11 Mahar Regiment in uri

उरी में शहीद हुआ अमेठी का लाल, 11 महार रेजीमेंट में नायक के पद पर थी तैनाती

Sun, 19 Apr 2020 09:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
amethi Nayak Uttam Singh martyr of 11 Mahar Regiment in uri
शहीद उत्तम सिंह और उनका परिवार - फोटो : amar ujala

काश्मीर के बारामूला जिला स्थित उरी में शनिवार को ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन होने से जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव निवासी उत्तम सिंह शहीद हो गए। रविवार को रेजीमेंट से भाई को सूचना मिलने पर परिवारीजनों के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। भाई प्रवीण की मानें तो रेजीमेंट की ओर से उत्तम का शव सोमवार तक आवास पहुंचाने की बात कही गई है।  

विज्ञापन


जगदीशपुर के गूंगेमऊ गांव निवासी उत्तम सिंह करीब 10 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। सितंबर 2018 में 11 महार रेजीमेंट में नायक पद पर इनका स्थानांतरण जम्मू के बारामूला जिला स्थित उरी में हुआ था। उत्तम करीब डेढ़ माह का अवकाश पूरा कर 15 जनवरी को ड्यूटी पर वापस गए थे। शनिवार को ड्यूटी के दौरान बर्फ की चट्टान खिसकने से उत्तम (35) उसी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रविवार बाद दोपहर रेजीमेंट की ओर से उत्तम के भाई प्रवीण सिंह को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिवारीजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना आम होते ही उत्तम के घर पर सांत्वना देने वालों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आधिकारिक सूचना मिलने के बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, सीओ संतोष सिंह, एसएचओ राजेश सिंह भी शहीद के घर पहुंचकर परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 


अकेले कमाऊ थे शहीद उत्तम 
शहीद उत्तम सिंह ही घर के अकेले कमाऊ थे। ऐसे में उत्तम के कंधों पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी थी। उत्तम के पिता दान बहादुर की पिछले दिनों ही मौत हो चुकी है। घर पर मां साबरमती सिंह, पत्नी रागिनी सिंह, पुत्र निर्वाण सिंह (नौ) तथा पार्थ सिंह (सात) के साथ ही भाई प्रवीण सिंह हैं। प्रवीण घर पर ही खेती का काम करते हैं। उत्तम की शहादत के बाद पूरा कुनबे पर पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed