Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Minors beaten with sticks and kicks in police station, two constables suspended after MP KL Sharma be

अमेठी: कोतवाली में नाबालिगों को डंडे-लातों से पीटा, सांसद केएल शर्मा के सक्रिय होने के बाद दो सिपाही निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 06:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Jul 2025 06:44 PM IST
सार

Two Constables Suspended In Amethi: यूपी के अमेठी जिले में चार पुलिसकर्मियों ने चोरी की आशंका में दो नाबालिग व उनके एक साथी को पट्टे, डंडे और लात-घूंसों से जमकर मारापीटा।

विज्ञापन
Amethi: Minors beaten with sticks and kicks in police station, two constables suspended after MP KL Sharma be
अपने चोट के निशान दिखाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुसाफिरखाना कोतवाली में चार पुलिसकर्मियों ने चोरी की आशंका में दो नाबालिग व उनके एक साथी को पट्टे, डंडे और लात-घूंसों से जमकर मारापीटा। यही नहीं, दोनों नाबालिगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मंगलवार को मामला सांसद किशोरीलाल शर्मा के सामने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस अफसर हरकत में आए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने दो सिपाहियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच एएसपी शैलेंद्र सिंह को सौंपी है। 30 जून की रात एक गांव से तीनों पीड़ितों को पुलिस ने उठाया था।

विज्ञापन


ट्रक से डीजल चोरी के मामले में मुसाफिरखाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। शक की बिनाह पर रात में पुलिस की गाड़ी गांव में दोनों किशोरों के घर पहुंची थी। उस वक्त सत्यम यादव भी वहीं था, जिसे दोनों किशोरों के साथ पुलिस कोतवाली ले गई थी। परिवारीजन ने बताया कि कोतवाली में पट्टे, डंडे और लात-घूंसों से तीनों को बारी-बारी पीटा गया।
विज्ञापन


दोनों नाबालिगों ने अपनी उम्र की जानकारी दी, इसके बावजूद अगली सुबह शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया। गनीमत रही कि कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। मंगलवार को ही परिजन कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में सांसद किशोरी लाल शर्मा से मिले और अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के लिए एसपी को फोन किया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सिपाही संतोष कनौजिया और अर्धेन्दु चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले ने न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि किशोर न्याय अधिनियम का पालन नहीं किए जाने को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिना अभिभावक थाने लाना कानून का उल्लंघन

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार किसी भी नाबालिग को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की स्थिति में उसके अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य है। कानून में स्पष्ट कहा गया है कि शांतिभंग जैसे मामलों में नाबालिगों का चालान नहीं किया जा सकता। वहीं, परिवारीजन ने बताया कि पुलिस बिना उन्हें सूचना दिए किशोरों को ले गई। जब उन्होंने जानकारी के लिए थाने जाना चाहा तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।

पहले भी विवादों में रही कोतवाली
मुसाफिरखाना कोतवाली पूर्व में भी विवादों में घिर चुकी है। हाल ही में इसी थाने के एक उपनिरीक्षक का आडियो ‘पंडित जी को बुक करना है’ खूब वायरल हुआ था, जिसमें रिश्वतखोरी का संकेत मिलने पर पुलिस की छवि पर सवाल उठे थे। अब किशोरों के साथ बर्बरता की घटना ने विभाग की छवि को और नुकसान पहुंचाया है।

एएसपी से कराई जा रही जांच
प्राथमिक जांच के आधार पर सिपाही संतोष कनौजिया और अर्धेन्दु चौहान को निलंबित किया गया है। जांच एएसपी को सौंपी गई है। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed