फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: KL Sharma in the fray but the question of prestige is of Gandhi family, Rahul will also campaign along

Amethi : मैदान में केएल शर्मा... प्रतिष्ठा का प्रश्न गांधी परिवार के लिए, प्रियंका संग राहुल भी करेंगे प्रचार

Fri, 10 May 2024 12:13 AM IST
रोहित मिश्र नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 May 2024 12:13 AM IST
सार

अमेठी में कांग्रेस के सिंबल से भले ही केएल शर्मा मैदान पर हैं लेकिन असली लड़ाई गांधी परिवार लड़ रहा है। प्रियंका के साथ राहुल और सोनिया भी यहां प्रचार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Amethi: KL Sharma in the fray but the question of prestige is of Gandhi family, Rahul will also campaign along
प्रियंका ही संभालेंगी केएल शर्मा की चुनावी बागडोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवें चरण के लिए तैयार अमेठी का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। वजह, हर बार की तरह इस बार भी खुद प्रत्याशी बने बिना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव मैदान में है। उनके समक्ष गांधी परिवार की उस सीट को जीतने की चुनौती है, जिसे वर्ष 2019 में भाजपा की स्मृति जूबिन ईरानी ने भाई राहुल गांधी से छीन ली थी। स्मृति दोबारा भाजपा से मैदान में हैं, जबकि उनके सामने गांधी परिवार ने अपने करीबी केएल शर्मा को उतारा है। ऐसे में इस बार भी प्रियंका गांधी की शोहरत यहां से दांव पर लगी है। प्रियंका यहां पहले भी मां और भाई के लिए चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। इस बार मामला प्रचार से ज्यादा प्रतिष्ठा का है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी यहां से चुनाव प्रचार कर सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष खरगे सहित कई वरिष्ठ नेताओं की सभाएं यहां हो सकती हैं। 

विज्ञापन


अमेठी में वर्ष 1999 में मां सोनिया गांधी के साथ ही 2004, 2009, 2014 व 2019 में भाई राहुल गांधी का चुनावी प्रबंधन संभालने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर रणनीतिकार के रूप में मैदान में हैं। नामांकन के समय केएल शर्मा के साथ प्रियंका ने मंच साझा कर साफ कर दिया था कि छह मई से वह यहीं रहेंगी, जिससे एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मिलने की तैयारी
प्रियंका गांधी अमेठी में नुक्कड़ सभाएं करेंगी, जिसके लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। योजना के अनुसार प्रियंका कुछ क्षेत्रों में रोड शो कर सकती हैं। इस दौरान प्रियंका स्वतंत्रता सेनानियों और गांधी परिवार से गहरे जुड़े परिवारों से भी मुलाकात कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचने की कोशिश
प्रियंका गांधी की टीम बूथ स्तर पर तैयार डाटा को अपडेट कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं का वाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। इसमें हरेक गतिविधि पर फोकस किया जाएगा। प्रियंका गांधी हर कार्यकर्ता को वोट का टॉस्क देंगी।


अमेठी-रायबरेली के बाद पूरे प्रदेश में बढ़ी प्रियंका के कार्यक्रमों की मांग
 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी में डेरा डाल दिया है लेकिन उनकी मांग अन्य सीटों पर भी हो रही है। कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी प्रियंका गांधी का कार्यक्रम मांग रहे हैं। प्रियंका 18 मई तक रायबरेली और अमेठी में रहेंगी। यहां 20 मई को चुनाव है। इसके बाद 27 सीटों पर छठवें और सातवें चरण में चुनाव होगा। इन 27 में से पांच सीटों पर गठबंधन के तहत कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों ने राहुल गांधी की जनसभा और प्रियंका गांधी के रोड शो की मांग की है। गठबंधन के कई उम्मीदवारों ने भी अखिलेश के साथ राहुल और प्रियंका की संयुक्त जनसभा की ख्वाहिश जताई है। इसके लिए वे सपा कार्यालय के साथ ही कांग्रेस कार्यालय में भी पत्र भेज रहे हैं। राहुल और प्रियंका के नजदीकी लोगों से भी सिफारिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रियंका का अमेठी व रायबरेली के अलावा अन्य किसी सीट पर कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed