फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi DM Prashant Sharma misbehav with a family in post mortem house in Gauriganj.

भट्ठा व्यवसायी हत्याकांड: अमेठी डीएम ने परिजनों से की बदसलूकी, कॉलर खींचकर की धक्का-मुक्की

Thu, 14 Nov 2019 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Amethi DM Prashant Sharma misbehav with a family in post mortem house   in Gauriganj.
मृतक के परिजनों से बदसलूकी करते अमेठी के डीएम। - फोटो : amar ujala
ईंट भट्ठा व्यवसायी की हत्या के दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अमेठी के डीएम मृतक के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के बजाय अभद्रता पर उतर आए। डीएम ने मृतक के चचेरे भाई की शर्ट खींचकर उसके साथ धक्का-मुक्की की। छोटे भाई ने बड़े भाई से की जा रही अभद्रता का विरोध किया तो डीएम ने उसे भी डांटकर चुप रहने को कहा।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के विशुनदासपुर वार्ड के रहने वाले विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू की मंगलवार सरेशाम हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से उपजा आक्रोश शांत होने के बाद बुधवार सुबह सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम हो रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान डीएम प्रशांत शर्मा अचानक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। यहां डीएम ने सोनू के चचेरे भाई सुनील सिंह से पूरे मामले की जानकारी लेनी शुरू की। बातचीत चल ही रही थी कि संवेदना के दो शब्द बोलने के बजाए डीएम अपना आपा खो बैठे। डीएम सुनील के भाई को पीछे से शर्ट खींचकर धक्का देते हुए भीड़ के बीच में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम लगातार सुनील से कह रहे थे कि पहचानो इसमें किसके पास असलहा है। मृतक के छोटे भाई गौरव सिंह उर्फ बादल ने जब अभद्रता पर आपत्ति जताई तो उसे डांटकर चुप करा दिया। हालांकि, भीड़ के उग्र होने पर वह शांत हो गए। इस दौरान किसी ने पूरे वाक्ये का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed